» राज्य » उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट,महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
Go Back | Yugvarta , Jun 17, 2025 07:57 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से रानीखेत और लैंसडाउन छावनी क्षेत्र को नगर पालिकाओं के साथ विलय करने का अनुरोध किया। जिससे इन क्षेत्रों में पर्यटन एवं जनसुविधाओं के समग्र विकास में सहयोग मिलेगा। धारचूला और जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड को आरसीएस हवाई सेवा के अंतर्गत उपयोग करने के लिए अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। राज्य के आपदा एवं राहत कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना की सेवाओं के लिए देय शुल्क को माफ किये जाने का भी मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने ग्वालदम से नंदकेसरी होते हुए थराली देवाल-मुन्दोली-वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव एवं अनुरक्षण का कार्य भविष्य में भी लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जाने का अनुरोध केन्द्रीय रक्षा मंत्री से किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क मार्ग राज्य की महत्वपूर्ण नंदा देवी राजजात यात्रा का मुख्य मार्ग है। प्रत्येक 12 वर्षों में आयोजित होने वाली यह महत्वपूर्ण यात्रा है, जो वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। यह यात्रा राज्य की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था की प्रतीक है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मानेसर में
यूपी विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव का ऐलान,इंडिया
Reserve Bank Of India / 100 और 200
उत्तराखंड सीएम धामी ने अमित शाह से
उत्तराखंड : पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने दी विभिन्न विकास योजनाओं
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(755 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(427 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(352 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(346 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(344 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(325 Views )