» राज्य » उत्तराखंड
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया वेयर हाउस का निरीक्षण
Go Back | Yugvarta , Jun 17, 2025 03:11 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image देहरादून : 
हरिद्वार 17 जून, 2025- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने मंगलवार को जनपद हरिद्वार स्थित वेयर हाउस पहुंचकर त्रैमासिक निरीक्षण किया।

उन्होंने वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में डबल लोक में रखी बीयू, सीयू, वीवीपैट का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गहनता से निरीक्षण किया और वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि अग्निशमन यंत्रों को एक्सपायर होने से पहले ही बदल दिया जाए। उन्होंने बरसात के दृष्टिगत ईवीएम को सीलन से बचाव तथा विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश दिये। ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर सभी दलों के प्रतिनिधियों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम, ईवीएम एवं वीवीपीएटी रूम, आगंतुक पंजिका, पुलिस निरीक्षण पंजिका, पॉवर सप्लाई, फायर फाइटिंग उपकरण, पुलिस कर्मियों की तैनाती, वेयर हाउस परिसर के चारों ओर सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं आदि का विस्तार से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, तसीलदार सचिन कुमार, चंद्रपाल जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, बिन्दर पाल मंडल अध्यक्ष बीजेपी, अनिल चौधरी जिलाध्यक्ष बसपा, अक्षय कुमार गौतम बसपा, एनएस सैनी बसपा आदि उपस्थित थे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने दी विभिन्न विकास योजनाओं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केंद्रीय
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सड़क-यात्री सुरक्षा का
उत्तर प्रदेश : सेफ सिटी योजना बनी
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(753 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(427 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(352 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(346 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(344 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(325 Views )