» उत्तर प्रदेश
यूपी विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव का ऐलान,इंडिया गठबंधन के साथ ही लड़ेंगे चुनाव
Go Back | Yugvarta , Jun 17, 2025 10:10 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 और इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।


अखिलेश यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारी पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। आगामी पंचायत चुनावों के लिए भी पार्टी पूरी तरह से तैयार है।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनका हर प्रयास सपा के वोट कम करने के लिए होता है, लेकिन जनता अब सच्चाई को समझ रही है। उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो सरकार अब तक कोई भी काम ढंग से नहीं करवा सकी, उससे जातीय जनगणना की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल जो कुछ दिन पहले स्वदेशी नारा देते थे, उन्होंने हमारे बाजार को विदेशियों से कब्जा करा दिया। बुनकर सौहार्द का ताना-बाना भी बुनते रहे हैं। इसलिए हमारा मानना है कि आप अपनी समस्याएं और सुझाव दें, जिसे हम मेनिफेस्टो में शामिल करेंगे। बिजली महंगी होने जा रही है। आने वाले समय में मोबाइल चार्ज करने में भी दिक्कत होगी। हमारे पहले मुख्यमंत्री हैं जो फसल को हेलीकॉप्टर से देखने निकले थे। जिस रूट पर हवाई यात्रा की, वहां कहीं भी खरीद नहीं हो रही। भाजपा की सरकार में गेहूं खरीद नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूध उत्पादन तो हो ही नहीं रहा, जो मदद सरकार की तरफ से मिलती थी, वह भी बंद कर दी गई। यह सरकार महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ा रही है। इनका एजेंडा नौकरी और कारोबार नहीं, लोगों को डराना है। भाजपा के प्रोपेगंडा का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। यह लोग फर्जी न्यूज बनाकर बदनाम कर सकते हैं।
अहमदाबाद विमान हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतना बड़ा हादसा हुआ, लेकिन किसी ने इस्तीफा नहीं दिया। पीडीए इमोशनल गठबंधन नहीं है। पी फॉर पसमांदा समाज भी हमारे साथ है।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जल्द से जल्द पूर्ण हों आयुष विश्वविद्यालय
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मानेसर में
यूपी विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव का ऐलान,इंडिया
Reserve Bank Of India / 100 और 200
उत्तराखंड सीएम धामी ने अमित शाह से
उत्तराखंड : पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री धामी
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(755 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(427 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(352 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(346 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(344 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(325 Views )