» राज्य » उत्तराखंड
युवा बनें नौकरी देने वाले: गडकरी, धामी ने बताया फ्यूचर रेडी उत्तराखंड का विज़न
Go Back | Yugvarta , Jun 03, 2025 11:41 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun :  देहरादून, 3 जून : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधियां और डिग्रियां प्रदान की गईं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी दीक्षांत समारोह में ‘‘डॉक्टरेट ऑफ साइंस’’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देहरादून में जाम की समस्या के समाधान के लिए

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिरकत, गडकरी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि, युवाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश

राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने पर सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।

गडकरी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन विद्यार्थियों के परिश्रम, समर्पण और संकल्प का प्रमाण है। यह डिग्री शैक्षणिक उपाधि के साथ एक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के पास विश्व में सबसे ज्यादा युवा, प्रतिभावान और कौशल से परिपूर्ण मानव संसाधन है। विदेशों में हमारी युवा प्रतिभाओं का बोलबाला है। यह प्रतिभाशाली युवा हमारे देश के लिए वेल्थ क्रिएटर भी हैं, लिहाजा हमारी धारणा नौकरी मांगने के बजाय नौकरी देने वाली होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं को सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने का साहस भी रखना होगा। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर जुटे रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता, ईमानदारी, और अच्छा करने की चाहत ही आपको आगे ले जा सकती है। सीखने की चाहत अनवरत रूप से बढ़ती रहनी चाहिए।

गडकरी ने कहा कि ब्रिज, टनल, सड़क, हाईवे जैसे निर्माण के क्षेत्र में बीते सालों में कई कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। केंद्र सरकार निरंतर ग्रीन एनर्जी पर कार्य कर रही है। हाइड्रोजन गैस हमारे भविष्य का ईंधन है। ऑर्गेनिक म्युनिसिपल वेस्ट से हाइड्रोजन बनाने का कार्य किया जा रहा है, जो बहुत सस्ता विकल्प है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं हाइड्रोजन गैस पर चलने वाली गाड़ी का उपयोग करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत, युवाओं, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप का देश है। दुनिया की टॉप कंपनियों में भारतीय मूल के CEO हैं, यह भारत की शक्ति और प्रतिभा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमें डोमेस्टिक हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने पर भी कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का विश्वकर्मा बताया। उन्होंने कहा कि गडकरी के नेतृत्व में देशभर में तेजी से विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे, ग्रीन कॉरिडोर, लॉजिस्टिक हब और सड़कों का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग विकसित भारत के निर्माण में करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड को शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित कर रही है। नई शिक्षा नीति को लागू कर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा में साइंस सेंटर का निर्माण कर साइंटिफिक रिसर्च को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सरकार का विजन युवाओं को फ्यूचर-रेडी बनाना है। स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके फलस्वरूप इन 3 वर्षों में राज्य में 23 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ग्राफिक एरा के अध्यक्ष प्रो. कमल घनसाला, कुलाधिपति एवं नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत, कुलपति प्रो. नरपिंदर सिंह मौजूद रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जब तक द्विराष्ट्रवाद का भूत रहेगा, आतंक
उत्तराखंड : सीएम धामी ने माउंट एवरेस्ट
मियांवाला समिति अपनी आय बढ़ाने पर दे
सीएम धामी सख़्त! थराली में निर्माणाधीन पुल
उत्तराखंड : चारधाम यात्रा पर आए विदेशी
उत्तराखंड : पौधारोपण के साथ प्रदेशभर में
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(397 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(372 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(332 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(329 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(322 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(306 Views )