» उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh : 'लैब से लैंड' तक पहुंच वैज्ञानिकों ने 9.60 लाख किसानों से साधा संवाद
Go Back | Yugvarta , Jun 05, 2025 07:50 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
लखनऊ, 5 जून: योगी सरकार के निर्देश पर किसानों से निरंतर संवाद जारी है। 'लैब से लैंड' तक पहुंच कृषि वैज्ञानिकों के साथ ही कृषि व अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों से चर्चा व उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कई स्थानों पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों समेत जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। अभियान के छठवें दिन तक प्रदेश के 75 जनपदों में अब तक लगभग 6075 स्थानों पर लगभग 9,60,000 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।

सरकार की योजनाओं का लाभ लें किसान: औलख

गुरुवार को कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने जौनपुर के ग्राम फरीदाबाद विकासखण्ड सुजानगंज में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कृषक-वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग किया। उन्होंने अन्नदाता किसानों को सुझाव दिया कि कृषि में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु कृषक उत्पादक संगठन का गठन करते हुए फसल का उत्पादन, प्रसंस्करण करते हुए लाभकारी मूल्य पर बेचकर अधिक लाभ उठाएं। एफपीओ से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करायें, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कृषि में प्रति इकाई अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए फसलों की नवीन प्रजाति, मृदा स्वास्थ्य सुधार हेतु ढ़ैचे की हरी खाद के रूप में प्रयोग, दलहनी-तिलहनी फसलों में जिप्सम के प्रयोग पर जोर दिया। औलख ने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों से परिचर्चा अवश्य करें तथा सरकार द्वारा विभिन्न योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ प्राप्त करें।

इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी श्री शैलेन्द्र शाक्य, उप कृषि निदेशक जौनपुर श्री हिमांशु पांडेय, कृषि विज्ञान केन्द्र जौनपुर के कृषि वैज्ञानिक व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि के सहवर्ती विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

कृषक वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग करें किसान-

कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख वाराणसी के ग्राम पिंडरा
भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाजार आधारित कृषि कर अधिक उत्पादन प्राप्त करें। इसके साथ ही उत्पादित फसलों को प्रसंस्करण कर बेचने का प्रयास करें, जिससे फसलों का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि सरकार द्वारा संचालित योजना बीज वितरण, कृषि यंत्र, पीएम कुसुम योजना आदि के अंतर्गत अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका लाभ प्राप्त करके अपनी खेती की लागत कम करें। कृषक वैज्ञानिक संवाद में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर नवीन शोध एवं तकनीकों पर चर्चा कर लाभ उठायें। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी श्री शैलेन्द्र शाक्य, उप कृषि निदेशक वाराणसी अमित जायसवाल समेत कृषि विज्ञान केन्द्र वाराणसी के वैज्ञानिक व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हरदोई में विधायक ने किसानों को किया जागरूक-

हरदोई के सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को ग्राम पाण्डेयपुर विकासखण्ड भरखनी में किसानों को जलवायु परिवर्तन की स्थिति में लाभकारी उत्पादन हेतु जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ प्रबन्धन, श्री अन्न का उत्पादन करने का सुझाव दिया। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिकों से नवीन प्रजाति, शोध एवं तकनीकी खेती पर चर्चा कर अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर हरदोई के उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
22 जून तक पूरा कर लें आयुष
अहमदाबाद में यूपीसीडा ने फार्मा रोड शो
UCC उत्तराखंड : 26 जुलाई तक निशुल्क
सीएम धामी ने भ्रष्टाचार पर एक बार
सीएम धामी ने नैनीताल में विकास कार्यों
किसान से बड़ा वैज्ञानिक कोई और नहीं
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(424 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(375 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(334 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(331 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(323 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(306 Views )