» उत्तर प्रदेश
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की पहल है विकसित कृषि संकल्प अभियान: सूर्य प्रताप शाही
Go Back | Yugvarta , Jun 06, 2025 03:51 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
लखनऊ, 6 जून: भारतीय कृषि अनुसंधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विश्वविद्यालयों और राज्य सरकार के विभिन्न कृषि विभागों द्वारा प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025' का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और नवीनतम कृषि प्रजातियों की जानकारी प्रदान करना है। इसके तहत 29 मई से 12 जून 2025 तक प्रदेश में 10,125 स्थानों पर वैज्ञानिक-कृषक संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मेरठ में केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों से लिया फीडबैक-

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 मई को किया था। अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कृषक वैज्ञानिक संवाद आयोजित किये जा रहे हैं। कृषि मंत्री ने जहांगीरपुर और गोसाईगंज, लखनऊ में 456 किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद 30 मई को बहराइच के केवीके नानपारा और 31 को पथरदेवा के ग्राम बंजरिया में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में किसान और वैज्ञानिकों के बीच संवाद स्थापित किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं का समाधान और कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषकों की समस्याओं और उनके समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। 1 जून को मेरठ के ग्राम दबथुआ में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री और राज्य कृषि मंत्री ने किसानों से फीडबैक लिया और उनके मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद 2 को हापुड़ के ग्राम पंचायत बनखण्डा में 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया और उनके साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

अब तक पूरे प्रदेश में 4,959 स्थानों पर आयोजित किये गये कार्यक्रम-

अभियान के तहत अब तक कुल 4,959 स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें 8,39,617 किसानों ने भाग लिया है। इन कार्यक्रमों में 550 वैज्ञानिकों और विषय वस्तु विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि विधाओं के बारे में जागरूक किया। आगामी कार्यक्रमों के तहत 4,58,000 मिनीकिट वितरण की तैयारी है, जिसमें दलहन, तिल, मूंगफली और मिलेट्स जैसी फसलों के मिनीकिट शामिल हैं। अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 41,067.12 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इनमें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 16,290 लाख रुपये, फूड और न्यूट्रीशन सिक्योरिटी के लिए 10,276.92 लाख रुपये और कृष्णोन्नति योजना के लिए 14,500.20 लाख रुपये की राशि शामिल है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में खरीफ फसलों की समय से बुवाई सुनिश्चित करना और किसानों की आमदनी बढ़ाना है।

एक देश, एक कृषि और एक टीम भावना की परिकल्पना संचालित किया जा रहा अभियान-

योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी कृषि संबंधी योजनाओं को अभियान में समावेशित किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को लाभकारी योजनाओं से अवगत कराना और उन्हें कृषि क्षेत्र में समृद्धि की दिशा में प्रेरित करना है। अभियान में भागीदार जनप्रतिनिधियों को भी अर्धशासकीय पत्र भेजे गए हैं, ताकि वे अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लें। अभियान के अंत में 'एक देश, एक कृषि, एक टीम' की भावना के साथ यह परिकल्पना की जा सकती है कि यदि हम सब मिलकर काम करें, तो हम देशभर में विकसित कृषि के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
President Murmu to Unveil Public Projects and
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास
उत्तराखंड : 30 जून को मैदानी जिलों
Unnao : CM योगी ने जनपद उन्नाव
सभी 75 जिलों से 30 जून तक
उत्तर प्रदेश : सिद्धार्थनगर के 17 लोग
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(794 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(436 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(358 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(352 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(351 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(331 Views )