» मुख्यमंत्री सूचना यू पी
Varanasi : होटल ताज पहुंच मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा
Go Back | Yugvarta , Jun 17, 2025 11:09 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Varanasi :  वाराणसी, 17 जून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान मंगलवार सुबह होटल ताज पहुंचे। यहां 24 जून को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन की तैयारियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम द्वारा बैठक के संबंध में की गयी तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान भी मुख्यमंत्री का मध्य क्षेत्रीय परिषद के बैठक

काशी में 24 जून को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री के साथ ही यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ली तैयारियों की जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश

की तैयारियों पर जोर था। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मेजबान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे।

मंगलवार को निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु', जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, सुशील सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
सीएम योगी के मथुरा विजन- 2030 के
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय राजनैतिक दलों
नंदा राजजात यात्रा : यात्रा मार्ग पर
एयर इंडिया के एक और विमान में
PM Modi In G7 Summit /प्रधानमंत्री मोदी
Varanasi : होटल ताज पहुंच मुख्यमंत्री ने
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(753 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(426 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(352 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(345 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(344 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(325 Views )