» केंद्र सरकार
भीख में जीता पाकिस्तान फैला रहा है आतंक, भारत जानता है करारा जवाब देना
Go Back | Yugvarta , Jun 02, 2025 11:18 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image London :  लंदन, 2 जून : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पहुंचे भारतीय संसदीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने लंदन स्थित इंडिया हाउस में भारतीय प्रवासियों के साथ संवाद के दौरान पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को बेनकाब किया। इस अवसर पर भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि पाकिस्तान एक ओर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भीख मांगता है और दूसरी ओर आतंकवाद को फैलाने में जुटा रहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद को कुचलना जानता है और इसके लिए उसे किसी मध्यस्थ की जरूरत नहीं है।

‘भारतीय प्रवासी बनें सच्चे राजदूत’, सोशल मीडिया पर भी लड़ाई की

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने लंदन में पाकिस्तान की सच्चाई को किया उजागर

जरूरत:

खटाना ने कहा कि दुनियाभर में भारतीय साथी यह संदेश दे रहे हैं कि भारत आतंक के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने प्रवासियों को भारत का राजदूत बताते हुए कहा कि सैन्य मोर्चे पर तो सेना लड़ेगी, लेकिन हमें कूटनीतिक और सोशल मीडिया के मैदान पर भी अपनी लड़ाई जारी रखनी है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में लोकतंत्र की भागीदारी बढ़ी है, जिससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, और इसी बौखलाहट में उसने पहलगाम में आतंकी हमला करवाया। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से करारा जवाब दिया और अब पाकिस्तान दुनिया में पाखंड फैला रहा है।

‘भारत का संदेश स्पष्ट है, अब पीछे हटने का सवाल नहीं’:

प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार एम.जे. अकबर ने कहा कि बापू ने स्वयं कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ अहिंसा नहीं, बल्कि मजबूत प्रतिरोध भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज भारत गांधीजी के मार्ग पर चलकर यह स्पष्ट संदेश दे रहा है कि वह आतंक के खिलाफ कभी पीछे नहीं हटेगा।

‘भारत ने हमेशा शांति को चुना, पाकिस्तान को यह याद रखना चाहिए’:

भाजपा सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने भारत की जिम्मेदार भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि भारत ने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया। उन्होंने पहलगाम की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक महिला ने जब आतंकवादी से कहा कि “मेरे पति को मार दिया, अब मुझे भी मार दो”, तो उसने जवाब दिया— “हम तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को बताओ”। इसके बाद दुनिया ने देखा कि पाकिस्तान में क्या हुआ।
भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि उसका गठन भारत के गृहयुद्ध के बजाय शांति को प्राथमिकता देने के कारण हुआ था। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में छिपे होने की याद दिलाई।

लाइबेरिया में भारत का समर्थन, वैश्विक आतंक के खिलाफ एकजुटता:

भारत का एक और प्रतिनिधिमंडल लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया पहुंचा, जहां भाजपा नेता एस.एस. अहलूवालिया ने कहा कि पाकिस्तान को लगता है कि इस्लामी देश उसके साथ खड़े होंगे, लेकिन हमने यूएई से कहा कि पाकिस्तान धर्म और कुरान का दुरुपयोग कर आतंक फैलाता है, इसका समाधान जरूरी है। यूएई ने भी इस बात को स्वीकार किया।
बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में धर्म पूछकर लोगों की हत्या की गई, और जब पाकिस्तान मूकदर्शक बना रहा, तो भारत ने 6-7 मई की रात को नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि लाइबेरिया भारत का पुराना मित्र है और वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में भारत का समर्थन करेगा। डीआर कांगो और लाइबेरिया दोनों के ही चुने जाने की संभावना है।

‘पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र’, यूरोप में भी भारत ने दी चेतावनी:

स्पेन के मैड्रिड में भाजपा नेता कैप्टन बृजेश चौटा ने कहा कि भारत वर्षों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सामना कर रहा है, लेकिन पहलगाम की घटना ने देश की सहनशीलता की सीमा तोड़ दी। भारत के यूरोपीय संघ में पूर्व राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के भूगोल में एक बड़ा नाम है, और 9/11 जैसी तमाम वैश्विक घटनाओं में उसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हाथ रहा है।

लंदन, मोनरोविया और मैड्रिड—तीनों जगहों पर भारतीय प्रतिनिधिमंडलों ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ हर मोर्चे पर डटकर खड़ा है और पाकिस्तान की चालों को वैश्विक मंचों पर बेनकाब करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जीत के आसुओं से निकली विराट जीत!
RCB Win First IPL Title After Edging
उत्तराखंड में लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना
युवा बनें नौकरी देने वाले: गडकरी, धामी
उत्तराखंड : आगामी 14 और 15 जून
एक पेड़ मॉ के नाम अभियान से
 
 
Most Visited
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(349 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(325 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(321 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(316 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(303 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(283 Views )