» राज्य » उत्तराखंड
उत्तराखंड : एक जून से पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी, पहले दिन पहुंचे 49 सैलानी
Go Back | Yugvarta , Jun 01, 2025 10:56 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Chamoli : 
चमोली, 1 जून : उत्तराखंड की विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। रविवार सुबह सात बजे पहले दल के रूप में 49 पर्यटक घांघरिया से घाटी के लिए रवाना हुए। इनमें 45 पर्यटक ऑफलाइन और 4 ऑनलाइन पंजीकरण के जरिए पहुंचे थे।

हर साल हजारों पर्यटक इस अद्भुत घाटी की सैर के लिए आते हैं, जिसे एक जून से 31 अक्टूबर तक आम लोगों के लिए खोला जाता है। घाटी में बर्फ के पिघलने के बाद विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूल खिलने लगते हैं, जो जुलाई और अगस्त में अपने चरम पर होते हैं।

फूलों की घाटी में जुलाई-अगस्त के दौरान 350 से अधिक प्रजातियों के फूल खिलते हैं और पूरे सीजन में यह संख्या 500 से भी अधिक हो जाती है। यही कारण है कि यह जगह पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।

वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने जानकारी दी कि घाटी में पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। बर्फबारी से क्षतिग्रस्त हुए रास्तों की मरम्मत कर दी गई है और गदेरों पर अस्थायी पुलिया भी बना दी गई हैं। इस बार पर्यटकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की गई है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जनहित सर्वोपरि, सजगता और सतर्कता और संवाद
लखनऊ के कसमंडी कला गांव के 866
अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा-2
उत्तराखण्ड में हर्बल व एरोमा टूरिज्म को
पूरे राज्य में जबरखेत मॉडल आधारित बड़े
उत्तराखंड : सीएम धामी ने “मोदी सरकार
 
 
Most Visited
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(323 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(319 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(317 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(310 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(297 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(278 Views )