» राज्य » उत्तराखंड
उत्तराखण्ड में हर्बल व एरोमा टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार, 5000 वन पंचायतें होंगी लाभान्वित
Go Back | Yugvarta , Jun 02, 2025 10:39 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 2 जून : मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में गैर प्रकाष्ठ वन उपज का विकास तथा हर्बल एवं एरोमा टूरिज्म प्रोजेक्ट के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने वन विभाग को प्रदेश में जड़ी-बूटी के विकास और संरक्षण से संबंधित वन विभाग द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि स्थानीय समुदायों और वन पंचायतों को जड़ी-बूटी रोपण, इको टूरिज्म एवं मूल्य संवर्धन गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाएं। उन्होंने जड़ी-बूटी के विकास के माध्यम से आजीविका सृजन, कौशल विकास एवं स्थानीय आर्थिक व बुनियादी ढांचे में सुधार करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि कलस्टर लेवल फेडरेशन (स्थानीय वन पंचायत) के समन्वय से जड़ी-बूटी उत्पादन के प्रोजेक्ट को इंप्लीमेंट करें।

निर्देशित किया कि प्रोजेक्ट के अंतर्गत जितनी वन पंचायतों को चिन्हित किया जा चुका है, वहां पर कार्यों की प्रगति तेजी से बढ़ाएं।

इस दौरान वन विभाग ने अवगत कराया कि गैर प्रकाष्ठ वन उपज का विकास तथा हर्बल एवं एरोमा टूरिज्म प्रोजेक्ट की समयावधि 10 वर्ष की है। इसका प्रथम चरण 2024 से 2029 तक तथा द्वितीय चरण 2028 से 2033 तक निर्धारित है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 628 करोड़ रुपए है तथा यह प्रोजेक्ट जनपद हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर को छोड़कर राज्य के 11 जनपदों में इंप्लीमेंट किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 5000 वन पंचायतें लाभान्वित होंगी। इसके तहत 5000 हेक्टेयर वन पंचायत की भूमि पर तथा 5000 हेक्टेयर निजी भूमि पर जड़ी-बूटी का वनीकरण किया जाना है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
साइबर सिक्योरिटी कवच के साथ यूपी के
केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में सम्मिलित
उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त
‘हर बच्चा खास है’: योगी सरकार ने
जीत के आसुओं से निकली विराट जीत!
RCB Win First IPL Title After Edging
 
 
Most Visited
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(359 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(327 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(322 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(316 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(303 Views )
Rice water & Methi Dana Toner for
(293 Views )