» राज्य » उत्तराखंड
Uttarakhand News : पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त अभियान, जिलाधिकारियों को एक्शन प्लान के निर्देश
Go Back | Yugvarta , May 29, 2025 09:51 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून 29 मई : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में पर्यावरण दिवस के वृहद स्तर पर आयोजित किए जाने के सम्बन्ध में संबंधित विभाग एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस की विषयवस्तु प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर केंद्रित होगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक्शन प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यावरण दिवस की विषयवस्तु के अनुरूप प्रदेशभर में जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाएं। प्रत्येक गतिविधि में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों के प्रभावी व्यक्तियों, चिकित्सकों, वकीलों, स्वयं सहायता समूहों आदि को शामिल करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ एवं स्वयं सहायता समूहों को शामिल करते हुए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर में सफाई अभियान आयोजित किए जाएं। ग्राम पंचायतों, शहरों, सड़कों, नदियों के लिए सफाई अभियान आयोजित किए जाएं। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों से भी पर्यावरण दिवस पर अभिनव प्रयासों पर फोकस किए जाने की बात कही।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, एल. फ़ैनाई, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, सी. रविशंकर, विनोद कुमार सुमन, निदेशक उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एस. पी. सुबुद्धि एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही जनपदों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
ऑपरेशन सिंदूर आत्मनिर्भर भारत की सफलता का
बेटियों की गरिमा की रखवाली करेगा योगी
ग्रेटर नोएडा में बड़े स्तर पर औद्योगिक
देहरादून में ट्रैफिक जाम से निजात को
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संवाद: वीर सैनिकों के
अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने पुलकित आर्य
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(311 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(304 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(296 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(293 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(268 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(268 Views )