» राज्य » उत्तराखंड
खिलाड़ी देंगे देवभूमि को ग्लोबल पहचान: रेखा आर्या
Go Back | Yugvarta , May 29, 2025 09:09 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Bhimtal :  भीमताल, 29 मई बृहस्पतिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने जनपद नैनीताल स्थित भीमताल में बैडमिन्टन हॉल और मल्टी परपज हॉल के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इन दोनों के निर्माण में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत आई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्माण की घोषणा की थी।
इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब यहां से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी निकलने का मार्ग प्रशस्त होगा। देवभूमि को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के हमारे संकल्प का यह एक और पड़ाव है। रेखा आर्या ने कहा कि

भीमताल में बैडमिंटन हॉल और मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण

अब तक प्रदेश में हमारे पास 1300 करोड़ से ज्यादा की खेल अवस्थापना परिसंपत्तियां हो चुकी है और जगह-जगह स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल बनाने का कार्य लगातार जारी है।

खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित हो चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब यहां के खिलाड़ी देव भूमि को ग्लोबल पहचान दिलाएंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाना है।

इस अवसर पर सीडीओ नैनीताल अनामिका, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, भीमताल मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, उपाध्यक्ष डीके शर्मा, महामंत्री गोपाल कृष्ण भट्ट, कमलेश रावत, कमला आर्या, पंकज जोशी, प्रकाश कनौजिया, कुलदीप, जया बोहरा, श्रीमती अनीता, मीनाक्षी आर्या, आदि उपस्थित रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने पुलकित आर्य
उत्तराखंड : सीएम धामी ने हिन्दी पत्रकारिता
Uttarakhand News : पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक
सबके मन में सुरक्षा का भाव ही
उत्तर प्रदेश : नगर विकास विभाग और
PM Modi in Kanpur: कानपुर में पीएम
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(311 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(304 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(293 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(289 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(268 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(263 Views )