» राज्य » बिहार
नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को फिर दिया भरोसा, 'हमलोग कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे
Go Back | Yugvarta , Nov 15, 2024 07:27 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Patna : 
जमुई । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एकबार फिर से भरोसा दिलाया कि हमलोग अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे, साथ रहेंगे। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार अपनी गलती स्वीकार कर रहे थे, तब मंच पर बैठे प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुरा रहे थे।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बिहार के जमुई पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास का तोहफा लोगों को दिया।

इस दौरान मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे। नीतीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि हम लोग सब दिन के लिए इनके (भाजपा) साथ रहेंगे।

उन्होंने कहा, "बीच में गलती हुई, बीच में गलती कर दिया हम ही लोगों के यहां का कुछ लोग, गलती करवा दिया। हम लोगों ने अब तय कर लिया है कि कहीं नहीं जाएंगे। हम लोग तो अटल बिहारी वाजपेयी के साथ थे। उनकी सरकार में थे। बीच में बेमतलब का काम कर दिया। इधर-उधर कर दिया सब। अब यह संभव नहीं है। अब कभी नहीं इधर-उधर जाएंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1995 से हम लोग साथ हैं, तब से साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अब हम लोग इधर-उधर नहीं जाएंगे। पूरे तौर पर इनके साथ रहेंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Fake Lawyers and Cops Dupe Victims Outside
जीएसटी में रिकॉर्ड मजबूती: मई में संग्रह
भीख में जीता पाकिस्तान फैला रहा है
आईपीएल 2025: पहली बार चैंपियन बनेगी कोई
तेलंगाना स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और
Integral Humanism Embodies India’s Core Values, Not
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(318 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(316 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(309 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(306 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(297 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(275 Views )