» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
सावन के महीने में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते न करें यह गलतियाँ
Go Back | Yugvarta , Jul 22, 2024 09:03 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि समाप्त होने के बाद श्रवण का महीना शुरू होता है। सावन का महीना शिव का महीना है। इस बार सावन का महीना कुल 29 दिनों के लिए रहने वाला है। सावन में सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग के साथ कई राजयोग का निर्माण भी हो रहा है। माना जा रहा है ऐसे दुर्लभ योग 72 सालों के बाद बना रहे हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावन के दौरान ही समुद्र मंथन से निकला विष भगवान शिव ने धारण किया था, जिसकी वजह से भगवान शिव का शरीर तपने लगा था। ऐसे में देवताओं ने चिंतित होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सावन के महीने में शिवलिंग का जल अभिषेक करने का खास महत्व है। शिव पुराण के अनुसार मात्र शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है। वहीं, कई बार हम जाने-अनजाने में जलाभिषेक करते समय कई गलतियां कर बैठते हैं। आज हम अपने पाठकों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का सही तरीका और नियम बताने जा रहे हैं—

भगवान शिव को जल कैसे चढ़ाएं

भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए तांबे, चांदी या कांच का लोटा लें।


शिवलिंग पर जलाभिषेक हमेशा उत्तर की दिशा में करना चाहिए। उत्तर की दिशा शिव जी का बाया अंग मानी जाती है, जो पार्वती माता को समर्पित है।


सबसे पहले शिवलिंग के जलाधारी के दिशा में जल चढ़ाना चाहिए, जहां गणेश जी का वास माना जाता है।


अब शिवलिंग के जलाधारी के दाएं दिशा में जल चढ़ाएं, जो भगवान कार्तिकेय की जगह मानी गई है।


इसके बाद शिवलिंग के जलाधारी के बीचो-बीच जल चढ़ाना चाहिए, जो भोलेनाथ की पुत्री अशोक सुंदरी को समर्पित है।


अब शिवलिंग के चारों ओर जल चढ़ाएं, जो माता पार्वती की जगह मानी जाती है।


आखिर में शिवलिंग के ऊपरी भाग में जल चढ़ाएं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Elderly Man’s Rainy Day Yoga on Railway
Arrest and Unrest: The Case of Two
Six Indian Firms Sanctioned by US Over
Rape Case Filed Against Rapper Hirandas Murali,
Delhi Birthday Celebration Turns Fatal in Road
Trump Targets India-Russia Ties, Slams Trade Deficit
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1194 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(547 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(538 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(533 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(454 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(452 Views )