» उत्तर प्रदेश » मेरठ
मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन किए, 300 संतों के साथ किया भोजन
Go Back | Yugvarta , Nov 11, 2021 11:30 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Meerut :  योगिराज की नगरी मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आध्यात्म के रंग में रंगे रहे। करीब तीन घंटे के दौरे में उन्होंने संतों संग भोजन किया, तो श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। 10 दिवसीय ब्रज रज उत्सव और हुनरहाट को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत नारे की देन बताया। साथ ही ब्रज के विकास को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा, 425 करोड़ रुपये से ब्रज का विकास किया जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में दीपावली की भव्यता पूरी दुनिया ने देखी है, अब काशी में 19 नवंबर को देव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में दीपावली की भव्यता पूरी दुनिया ने देखी है अब काशी में 19 नवंबर को देव दीपावली की भव्यता भी देखेगी। बरसाना का रंगोत्सव भी भव्य रहा। ब्रज के बराबर प्राचीन इतिहास दुनिया में किसी के पास नहीं है।

दीपावली की भव्यता भी देखेगी। बरसाना का रंगोत्सव भी भव्य रहा। ब्रज के बराबर प्राचीन इतिहास दुनिया में किसी के पास नहीं है। इसकी पवित्रता को बनाए रखना हम सबका दायित्व है।

10 दिवसीय ब्रज रज उत्सव और हुनरहाट के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक नारा दिया था आत्मनिर्भर भारत का। हुनरहाट में आए हस्तशिल्पी इसी का उदाहरण हैं। कई हुनरमंदों की कला उस काल खंड से भी जुड़ती होगी, जब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीला को रचा होगा, उस कला का हमें सम्मान करना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के हुनर को वृंदावन में मंच दिया गया है, प्रतिभा जाति-धर्म की मोहताज नहीं होती है। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक क्षेत्र ऐसे ही आयोजन के लिए संरक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि ब्रज में 425 करोड़ रुपये से वृंदावन में पर्यटक सुविधा केंद्र, गीता शोध संस्थान और आडिटोरियम, अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हुनर हाट के जरिए प्रधानमंत्री के वोकल फार लोकल के नारे को सार्थक करने का प्रयास है। देशभर के दस्तकारों और शिल्पकारों को ये बेहतर मौका साबित हो रहा है।

बिहार के बाटी-चोखा का लिया स्वाद : सीएम योगी ने उद्घाटन के बाद अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद हेमामालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, पशु पालन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के साथ ब्रज रज उत्सव और हुनरहाट का भ्रमण किया। उन्होंने यहां पटना(बिहार) के रंजन राय की स्टाल पर चारपाई पर बैठकर बाटी-चोखा का स्वाद लिया।

मथुरा के चार और वार्डों को तीर्थक्षेत्र घोषित करने का आश्वासन : श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के दर्शन के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की ओर से सीएम को ज्ञापन देकर मथुरा के चार और वार्डों को तीर्थक्षेत्र घोषित करने की मांग की। सीएम ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। सीएम ने इसी वर्ष अगस्त में श्रीकृष्ण जन्मस्थान से 10 किलोमीटर दूरी तक के क्षेत्र को तीर्थक्षेत्र घोषित किया था।

संत बोले- ऐसा सीएम न हुआ, न होगा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ में भोज करने पर संतों ने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ऐसा मुख्यमंत्री न हुआ है न होगा। योगी जी ने सनातन धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का जो कार्य किया है, वह आज तक किसी ने नहीं किया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
क्रिकेट इतिहास का काला दिन, नामी क्रिकेटर
राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड की आपदा राहत
श्री नारायण गुरु जयंती पर पीएम मोदी
हर्षिल क्षेत्र के किसानों को सरकार करेगी
राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा
जैन धर्म ने दिखायी दुनिया को अहिंसा
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1554 Views )
Salakaar Review: A Rushed Tribute to Ajit
(682 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(647 Views )
Lunar Eclipse 2025: Common Myths About Food
(642 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(619 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(615 Views )