» मुख्यमंत्री सूचना यू पी
Ayodhya : सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश
Go Back | Yugvarta , Sep 03, 2025 08:27 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Ayodhya :  अयोध्या, 3 सितम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की और सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया। वहीं मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखमय

एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी

जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

सीएम योगी ने श्री राम मंदिर निर्माण से जुड़े विकास कार्यों की ली जानकारी

जीवन की प्रार्थना की। यहां से निकल कर मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दर्शन किए। उन्होंने श्रीरामलला की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की इसके साथ ही उन्होंने राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर जहां
महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी का सितम्बर महीने में पहला अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 9 जुलाई को पौधरोपण महा अभियान के शुभारंभ अवसर पर यहां आए थे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न
उत्तराखंड ने केंद्र से मांगा 5702 करोड़
राज्यस्तरीय NCORD बैठक: नशे के खिलाफ सख्त
जीएसटी सुधार से स्वदेशी और स्वावलंबन की
अंग्रेज़ भी नहीं कर पाए थे गोरखा
CM धामी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1522 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(639 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(611 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(611 Views )
Salakaar Review: A Rushed Tribute to Ajit
(602 Views )
उत्तराखंड में 3 घंटे का येलो अलर्ट,
(544 Views )