» उत्तर प्रदेश
श्रवणधाम बस स्टैंड' के रूप में होगा अकबरपुर बस स्टैंड का नामकरण,योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा
Go Back | Yugvarta , Jun 16, 2025 07:30 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  अम्बेडकरनगर, 16 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कटेहरी में आयोजित एक भव्य समारोह में जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए ₹1,184 करोड़ की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 102 योजनाओं का लोकार्पण और 92 योजनाओं का शिलान्यास सीएम योगी के कर कमलों से हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर विचार करते हुए कहा कि अकबरपुर बस स्टैंड का नामकरण 'श्रवणधाम बस स्टैंड' होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नामकरण श्रवण धाम की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता को सम्मान देने का प्रयास है, जो मातृ-पितृ भक्ति का प्रतीक है। साथ ही,

अम्बेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा

*- टांडा बस स्टैंड का नाम स्वर्गीय जयराम वर्मा के नाम पर होगा : मुख्यमंत्री

*- सीएम योगी ने अम्बेडकरनगर में ₹1,184 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

*- श्रवण धाम को रामायण काल से पूर्व के धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है : योगी आदित्यनाथ

*- 20 से 25 हजार की आबादी वाले बाजारों को बनाया जा सकता है नगर पंचायत : मुख्यमंत्री*

*- कुछ लोगों को केवल परिवार का विकास अच्छा लगता है, परिवारवाद के नामपर जातिवाद फैलाते हैं : योगी आदित्यनाथ*

*- पहले नौकरियों की बोली लगती थी, लेकिन अब योग्यता के आधार पर नौजवानों को उनका हक मिल रहा : सीएम योगी

टांडा बस स्टैंड का नाम स्वर्गीय जयराम वर्मा के नाम पर 'जयराम वर्मा बस स्टैंड' करने का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रवण धाम को रामायण काल से पूर्व के धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शिव बाबा धाम में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

*मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना: किसानों के लिए संबल*
सीएम योगी ने 'मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना' के तहत पूरे उत्तर प्रदेश के 11,690 किसान परिवारों को ₹561.86 करोड़ की सहायता राशि वितरित करने की बात कही। इसमें अम्बेडकरनगर के 431 परिवार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में किसानों, बटाईदारों, कृषि श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को शामिल किया गया है। योजना के तहत 2020-21 से 2025-26 तक क्रमशः ₹500 करोड़ से ₹1,050 करोड़ तक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, "पैसे की कमी नहीं है। हम हर तहसील में इस कार्यक्रम को चला रहे हैं ताकि आपदा प्रभावित किसान परिवारों को तुरंत सहायता मिले।"

*शिव बाबा और श्रवण धाम से पर्यटन विकास को मिलेगी नई दिशा*
मुख्यमंत्री ने शिव बाबा धाम और श्रवण धाम के पर्यटन विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिव बाबा धाम में कई कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष कार्य प्रगति पर हैं। श्रवण धाम को मातृ-पितृ भक्ति के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त, तहसील भीटी में अग्निशमन केंद्र और फायर ब्रिगेड यूनिट की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जिसका शिलान्यास जल्द होगा। इन प्रयासों से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

*जनपद की प्रगति का आधार हैं विकास परियोजनाएं*
लोकार्पित और शिलान्यास की गई परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग की 14, जल जीवन मिशन की 72, विद्युत विभाग की 4, सुरक्षा से संबंधित 6, नलकूप की 13 परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा, राजे सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री कल्याण मंडपम का लोकार्पण, ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास, राजकीय आईटीआई, पॉलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज, पेयजल, सड़क विकास और नर्सरियों के पुनरोद्धार जैसी योजनाएं जनपद के विकास को गति देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं अम्बेडकरनगर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

*योग्यता के आधार पर नौजवानों को उनका हक मिल रहा*
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम और रोजगार सेवकों को नियुक्तिपत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह के हाथों 60 हजार से अधिक युवाओं को उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के रूप में नियुक्तिपत्र दिए गए, जिनमें 12 हजार से अधिक बेटियां शामिल हैं। उन्होंने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पहले नौकरियों की बोली लगती थी, लेकिन अब योग्यता के आधार पर नौजवानों को उनका हक मिल रहा है।

*सुरक्षा और जीरो टॉलरेंस नीति की चर्चा*
मुख्यमंत्री ने सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर बल देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगा मुक्त और अपराध मुक्त हो चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वालों को कड़ा दंड दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "कानून का डंडा ऐसा चपेटे में लेगा कि सात पीढ़ियां याद रखेंगी।" इसके अलावा, राजस्व वादों के लिए समय सीमा तय की गई है, ताकि गरीबों को त्वरित न्याय मिले।

*महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध*
मुख्यमंत्री ने निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, आगामी सावन माह की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व उत्साह और उमंग का प्रतीक है।

*समाज को बांटने वालों को बेनकाब करना होगा*
सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों को प्रदेश का विकास अच्छा नहीं लगता, केवल अपने परिवार का विकास ही अच्छा लगता है। ऐसे लोग परिवार के नाम पर जाति को निशाना बनाते हैं। जातिवाद के नामपर सत्ता में आकर नग्न तांडव करते हैं। समाज को बांटते हैं। पर्व त्योहार के उत्साह और उमंग को फीका करते हैं। उन्होंने समाज को बांटने वालों को बेनकाब करने की बात भी कही।

*उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था*
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बन चुका है। अम्बेडकरनगर में हो रहे विकास कार्य, जैसे मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक, और पर्यटन विकास, जनपद को नई पहचान दे रहे हैं। उन्होंने कटेहरी के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने धर्मराज निषाद जैसे गरीब परिवार के बेटे को विधायक बनाकर क्षेत्र की प्रगति में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि 20 से 25 हजार की आबादी वाले बाजारों को नगर पंचायत बनाया जा सकता है, बशर्ते वो मानक को पूरा करें।

*लाभार्थियों को बांटा चेक, चाबी, आयुष्मान कार्ड और नियुक्तिपत्र*
इस अवसर पर सीएम योगी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों, जिसमें गीता देवी, अकीला खातून, सितारा देवी, शांति देवी, रेखा शुक्ला, कुमारी शालू, ज्योति, वंदना भारती, रुकमिणी, शिम्मू वर्मा, संगीता, शशिकला, कुसुम, अनीता और सबीना शामिल रहीं, को पांच लाख का डेमो चेक प्रदान किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी और नियुक्ति पत्र वितरित किये। इनमें अंकिता पाठक, पीयूष साहू, जीशान हैदर को चिकित्सक नियुक्ति पत्र, अंजली, मयंक और हिमांशु को पंचायत सहायक का नियुक्ति पत्र, किरण, अंतिमा, सरिता को आशा नियुक्ति पत्र, संगम वर्मा, रितु, नम्रता वर्मा, जानकी वर्मा और प्रियंका त्रिपाठी को आंगनबाड़ी नियुक्ति पत्र वितरित किये। रूपा देवी, कांति, कृष्ण कुमार, अश्विनी कुमार को अन्य योजनाओं के लिए डेमो चेक और आयुष्मान कार्ड प्रदान किये। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी दुर्गा देवी, कुसुमा देवी, एनआरएलएम के लिए गायत्री देवी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना शेर बहादुर और बच्चा राम यादव को सीएम ने योजना से लाभान्वित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, त्रिवेणी राम, संजू देवी, अनिता कमल, जयराम विमल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
देर शाम सड़क पर उतर सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने किया बाबा विश्वनाथ व
बरसात से पहले नाले-नालियों को सफाई हो
ब्रेकिंग! केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं
टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के
उत्तराखंड : विकसित उत्तराखण्ड विजन 2047 के
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(745 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(418 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(350 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(343 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(343 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(323 Views )