» मुख्यमंत्री सूचना यू पी
योगी का प्रहार : मुस्लिम वोटबैंक के कारण विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोलती थी कांग्रेस-सपा
Go Back | Yugvarta , Jun 10, 2025 03:36 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Baharaich :  बहराइच, 10 जूनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, सपा व अन्य दलों पर निशाना साधते हुए पूछा कि इन लोगों ने क्या किया। महाराजा सुहेलदेव समेत अन्य महापुरुषों को पहले क्यों सम्मान नहीं मिल पाया। इनके नाम पर भव्य स्मारक, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय पहले क्यों नहीं बना, क्योंकि उन्हें वोटबैंक की चिंता थी। महापुरुषों का नाम रखने पर तुष्टिकरण की नीति फेल न हो जाए। मुस्लिम वोटबैंक के कारण वे लोग विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोलते थे। जब भाजपा देश-प्रदेश में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रही थी। पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ

सीएम ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक का उद्घाटन व महाराजा सुहेलदेव की 40 फिट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

यूनिटी के नाम पर सरदार पटेल की सबसे बड़ी प्रतिमा केवड़िया गुजरात में स्थापित कराई, तब समाजवादी पार्टी राष्ट्रतोड़क जिन्ना का गुणगान कर रही थी। जब हम लोग महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव को मनाने की बात करते थे, तब सपा व कांग्रेस में होड़ लगती थी कि गाजी मियां का विवाह होना चाहिए। हमने कहा कि विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन बंद और राष्ट्रनायकों का सम्मान होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को चित्तौरा ब्लॉक के मसीहाबाद ग्रामसभा में महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम ने 40 करोड़ से बने महाराजा सुहेलदेव स्मारक का उद्घाटन और महाराजा सुहेलदेव की कांस्य की 40 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने 1243 करोड़ की 384 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया। सीएम ने यहां 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधरोपण भी किया। गाजी के नाम पर होने वाले आयोजनों को इस बार से पूरी तरह से बंद कराने वालों को सीएम ने धन्यवाद दिया। सीएम ने जयंती पर महाराजा बलभद्र सिंह को भी याद किया।

डबल इंजन सरकार ने लिया महाराजा सुहेलदेव को सम्मान देने का संकल्प-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि एक हजार वर्ष पहले महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं को जवाब देने की मिसाल प्रस्तुत की थी, लेकिन इतिहास में उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। पीएम मोदी के विकास व विरासत के अभियान को बढ़ाते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उन्हें सम्मान देने का संकल्प लिया था। इसी क्रम में बहराइच के मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा सुहेलदेव, हॉस्पिटल का नाम बालार्क ऋषि और आजमगढ़ के राज्य विवि का नामकरण भी महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा गया है। यह कार्यक्रम महापुरुषों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच का मुख्य आयोजन महाराजा सुहेलदेव, बालार्क ऋषि और इस मंडल का मुख्य आयोजन मां पाटेश्वरी के नाम पर होगा। किसी विदेशी आक्रांता के नाम पर नहीं।

सालार मसूद को ऐसी सजा हुई, जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम में जाने की गारंटी देता है-

सीएम ने कहा कि गजनी से विदेशी आक्रांता तीन लाख की सेना को लेकर भारत को लूटने चला था, लेकिन महाराजा सुहेलदेव ने अपनी कूटनीति से मथुरा से लेकर बहराइच तक पग-पग पर उसके लिए बाधाएं खड़ी कीं। यहां पहुंचते-पहुंचते उसकी आधी सेना समाप्त हो चुकी थी। चित्तौरा में महाराजा सुहेलदेव के साथ 20-25 हजार वीर बांकुरों ने सालार मसूद के डेढ़ लाख आक्रांताओं को गाजर-मूली की तरह काटा। सालार मसूद को यहां जिंदा पकड़ लिया गया। उसे ऐसी सजा हुई, जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम में जाने की गारंटी देता है।

उत्साह बता रहा कि मेला सुहेलदेव का होना चाहिए, सालार मसूद का नहीं-

सीएम ने भाजपा व सुभासपा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहाकि सुबह से आपका उत्साह साबित करता है कि महाराजा सुहेलदेव का मेला होना चाहिए, सालार समूद का नहीं। पीएम मोदी के पंच प्रण का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि विरासत का सम्मान यानी महाराजा सुहेलदेव। गुलामी की मानसिकता से मुक्ति यानी सालार मसूद के नाम पर होने वाले आयोजनों पर पूरी तरह से रोक, कानून का सम्मान- एक साथ इतनी भारी संख्या में शालीनता के साथ कानून का पालन और एकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने कर्तव्यों की जो शिक्षा दी थी, उसका पालन करते हुए पीएम मोदी के संकल्पों को जीवन में अंगीकार करते हुए विकसित व आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करना है।

शौर्य व पराक्रम के प्रतीक हैं महाराजा, डबल इंजन सरकार नहीं होने देगी नाइंसाफी-

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का प्रण था कि राष्ट्रनायकों का सम्मान होना चाहिए। इतिहास ने भले ही महाराजा सुहेलदेव के साथ नाइंसाफी की है, लेकिन डबल इंजन सरकार उनके साथ नाइंसाफी नहीं होने देगी, क्योंकि उनके जैसा महापुरुष शौर्य व पराक्रम का प्रतीक है। महाराजा सुहेलदेव के साथ जिन लोगों ने युद्ध में भाग लेकर भारत की धरा व धर्म को विधर्मियों से बचाया था, उन्हें भी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया।

महापुरुषों के सम्मान में कार्य कर रही हमारी सरकार-

सीएम ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं को धूलधूसरित करने वाले महाराजा बिजली पासी का लखनऊ में भव्य स्मारक बनाने जा रहे हैं। 1857 की क्रांति की चार वीरांगनाओं ने अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे। रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर झांसी के मेडिकल कॉलेज व विवि का नामकरण किया जा चुका है। वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम पर बदायूं की महिला पीएसी बटालियन का गठन किया है। वहां उनकी अश्वारोही प्रतिमा लगाने जा रहे हैं। लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी के नाम पर महिला पीएसी बटालियन का 35-40 फीसदी काम हो चुका है। कार्य पूरा होते ही उनकी अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना करेंगे। गोरखपुर में झलकारी बाई के नाम पर महिला पीएसी बटालियन का गठन हो रहा है। वहां पर भी भव्य प्रतिमा की स्थापना करेंगे। लखनऊ में बाबा साहेब के नाम पर स्मारक व सांस्कृतिक केंद्र् का निर्माण चल रहा है। उनकी पुण्यतिथि (छह दिसंबर) तक स्मारक बनकर तैयार होगा। एससी/एसटी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था देते हुए उसका संचालन करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पंचायती राज/अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर, पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, विधायक अनुपमा जायसवाल, सरोज सोनकर, सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, रामनिवास वर्मा, दूधराम राजभर, बेदीराम, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधान परिषद सदस्य पद्मसेन चौधरी, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, बिच्छेलाल राजभर, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा आदि मौजूद रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(4) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
देर शाम सड़क पर उतर सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने किया बाबा विश्वनाथ व
बरसात से पहले नाले-नालियों को सफाई हो
ब्रेकिंग! केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं
टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के
उत्तराखंड : विकसित उत्तराखण्ड विजन 2047 के
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(745 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(418 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(350 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(343 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(343 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(323 Views )