» क्राइम
दिल्ली में दरिंदगी: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, सूटकेस में मिला खून से सना शव
Go Back | Yugvarta , Jun 08, 2025 09:58 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image New Delhi : 
नई दिल्ली, 8 जून : ईद के दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 9 साल की एक मासूम बच्ची का शव खून से लथपथ हालत में सूटकेस में बंद मिला। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित शवगृह में रखवा दिया है और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि-

उत्तर पूर्वी जिला के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि मेडिकल जांच में यह साफ हो गया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए हैं। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई और फिर शव को छिपाने के लिए सूटकेस में बंद कर दिया गया।

बर्फ लेने निकली थी मासूम, फिर नहीं लौटी-

पुलिस के अनुसार, नेहरू विहार दयालपुर में रहने वाली 9 वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ रहती थी। बच्ची के पिता ने बताया कि वह शाम के समय अपनी बड़ी मम्मी के घर से बर्फ लेने गई थी, लेकिन देर तक नहीं लौटी। जब उन्होंने वहां जाकर पूछा तो पता चला कि बच्ची वहां पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

सूटकेस में मिला खून से लथपथ शव-

बच्ची की तलाश के दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि उसने बच्ची को एक विशेष घर में जाते देखा था। जब उसके पिता उस मकान में पहुंचे तो गेट बंद था। दरवाजा खोलने पर उन्हें एक सूटकेस दिखाई दिया। जब उन्होंने उसे खोला, तो अंदर बच्ची खून से सनी हालत में पड़ी थी। परिजन तुरंत उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस-

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। अब पुलिस इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच कई पहलुओं से जारी है ताकि दोषी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand: हरेला पर्व पर राज्यभर में वृहद
योगी सरकार के संकल्प का साक्षात् रूप
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सीएम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(937 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(489 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(457 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(409 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(405 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(397 Views )