» देश
महाराष्ट्र सरकार में छगन भुजबल की फिर से वापसी, मंत्री पद की ली शपथ
Go Back | Yugvarta , May 20, 2025 09:58 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai : 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के गुट वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल एक बार फिर से से मंत्री बने। भुजबल ने सोमवार रात कहा कि उन्हें मंगलवार (20 मई) को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता वाले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमुख चेहरे 77 वर्षीय भुजबल को पिछले साल दिसंबर में मुख्यमंत्री फडणवीस के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था।

भुजबल की मंत्रिमंडल में वापसी कई मायनों में महत्वपूर्ण है। दिसंबर 2024 में, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किए गए मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें शामिल नहीं किए जाने पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। अब उनकी वापसी धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद हो रही है। मुंडे ने मार्च में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उनके सहयोगी वल्मिक कराड का नाम बीड सरपंच देशमुख हत्या मामले में सामने आने के बाद इस इस्तीफे को कई संदेह की नजरों से देख रहे हैं।

भुजबल उन 10 मंत्रियों में से थे, जिन्हें दिसंबर में महाराष्ट्र में शपथ दिलाने वाले 16 नए चेहरों के साथ नए मंत्रियों की नई परिषद से हटा दिया गया था।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट
सैनिक और डॉक्टर के काम समान, दोनों
Uttar Pradesh: प्रदेश में एआई प्रज्ञा के
भारत के स्वाभिमान, मातृशक्ति के सिंदूर की
महाराष्ट्र सरकार में छगन भुजबल की फिर
मुंबई में भारी बारिश ने मचाई तबाही
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(279 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(278 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(267 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(259 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(236 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(232 Views )