» उत्तर प्रदेश
महाकुंभ : निराश्रित वृद्धजनों को मिला सम्मान और सहारा, सरकार ने दी निःशुल्क सुविधाएं
Go Back | Yugvarta , Feb 11, 2025 06:27 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mahakumbh Nagar : 
महाकुम्भ नगर, 11 फरवरी। योगी सरकार समाज के हर वर्ग की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने मंगलवार को 95 निराश्रित वृद्धजनों को महाकुम्भ में पावन स्नान कराया। ये वृद्धजन देवरिया, बहराइच, अमरोहा और बिजनौर जनपद के वृद्धाश्रम में निवास करते हैं। सभी वरिष्ठजनों को उनके जनपदों से विभागीय अधिकारी बस द्वारा कुम्भ क्षेत्र में बने समाज कल्याण के अस्थायी आश्रम तक लेकर आए।

पहली बार बनाया 100 बेड का अस्थायी आश्रम-
समाज कल्याण विभाग ने महाकुम्भ क्षेत्र में पहली बार वरिष्ठजनों के लिए 100 बेड की क्षमता वाला आश्रम स्थापित किया है। यहां निःशुल्क भोजन, ठहरने और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप में डॉक्टर भी तैनात किए गए हैं।

योग, ध्यान और भजन-कीर्तन से आध्यात्मिक अनुभव-
आश्रम में रहने वाले वृद्धजन दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करते हैं, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बना रहे। सायं को भजन-कीर्तन का आयोजन होता है, जिससे उन्हें आध्यात्मिक शांति मिल रही है।

समाज में समानता और समरसता का संदेश-
समाज कल्याण विभाग के इस प्रयास से वरिष्ठजनों को महाकुम्भ में आस्था और सम्मान से जुड़ने का अवसर मिला है। यह पहल सामाजिक समरसता और सेवा भाव का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
चंडीगढ़ में हवाई हमले की वॉर्निंग, शहर
WATER ATTACK IN PAK : Salal Dam
भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं
अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट होंगे नए पोप,
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे
India -Pakistan Conflict | जम्मू, पठानकोट, उधमपुर
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(253 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(191 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(148 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(133 Views )
Rajnath Singh To Brief PM Modi On
(125 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(101 Views )