» लाइफस्टाइल
Ganesh Chaturthi भगवान गणेश को क्यों चढ़ाया जाता है मोदक, जानें इसके पीछे की वजह
Go Back | Yugvarta , Sep 06, 2024 07:01 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की धूम भारत ही नहीं, दुनियाभर में देखने को मिलती है। “मोदक” की बात करते ही सबसे पहला जिक्र आता है गणेशोत्सव का। हर साल भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर गणेश चतुर्थी को मनाया जाता है।


ऐसे में इस पर्व का जिक्र हो और “मोदक” की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है? गणेशोत्सव और मोदक ये दोनों ही एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। गणेशोत्सव के साथ ही मोदक की भी डिमांड बढ़ जाती है। घर हो या मिठाई की दुकान गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सिर्फ यही बनाए जाते हैं। हम आज आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे कि आखिर भगवान गणेश को मोदक क्यों चढ़ाया जाता है।

मोदक एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है, जिसे चावल के आटे, खोये, और चीनी से बनाया जाता है। पुराणों के मुताबिक, मोदक को भगवान गणेश की पसंदीदा मिठाई माना जाता है। हालांकि, इसको लेकर भी अलग-अलग तथ्य हैं।

एक कथा देवी अनुसुइया और भगवान शिव से जुड़ी हुई है। पुराणों के अनुसार, देवी अनुसुइया ने भगवान शिव को अपने घर खाने के लिए आमंत्रित किया था। माता पार्वती और भगवान शिव के साथ गणपति, देवी अनुसुइया के घर गए। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले सोचा कि भगवान गणपति को खाना खिला दिया जाए। इसके बाद भगवान गणपति ने खाना शुरू किया। काफी देर बाद भी उनकी भूख मिट नहीं पाई।

हालांकि, जैसे ही देवी अनुसुइया ने गणपति को मोदक खिलाया तो तुरंत ही उनका पेट भर गया। इसके तुरंत बाद गणपति बप्पा ने एक डकार ली। तब से मोदक उनकी पसंदीदा मिठाई कही जाने लगी।

एक दूसरी कथा भगवान परशुराम से जुड़ी हुई है। पुराणों के मुताबिक, भगवान शिव से मिलने के लिए भगवान परशुराम आए थे। इस दौरान भगवान शिव सो रहे थे और गणेश जी बाहर पहरा दे रहे थे। तभी भगवान परशुराम को उन्होंने द्वार पर ही रोक दिया। इस बात से वह काफी क्रोधित हो उठे और उन्होंने भगवान गणपति के साथ युद्ध करना शुरू कर दिया। जब भगवान परशुराम ने बप्पा पर वार किया तो उनका एक दांत टूट गया। इस कारण उन्हें भोजन करने में परेशानी होने लगी। इसके बाद माता पार्वती ने उनकी इस समस्या को दूर करने के लिए एक रास्ता निकाला। उन्होंने भगवान गणेश के लिए मोदक बनाए, जो नरम और आसानी से खाने योग्य थे। इन्हें खाकर वह बहुत प्रसन्न हुए। बताया जाता है कि तभी से यह व्यंजन उनका पसंदीदा हो गया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand: हरेला पर्व पर राज्यभर में वृहद
योगी सरकार के संकल्प का साक्षात् रूप
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सीएम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(936 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(489 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(457 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(409 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(405 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(397 Views )