» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपट रही है हमारी सरकार:CM योगी
Go Back | Yugvarta , Mar 14, 2024 08:00 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  CM Yogi ने गुरुवार (14 मार्च ) को लोक सेवा आयोग(UPSC) द्वारा चयनित 96 नव चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए है। सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि, जिन लोगों ने भर्ती परीक्षा की शुचिता में सेंध लगाई है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। वो कहीं भी हों हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों का भविष्य बर्बाद कर देंगे। ऐसे लोगों पर छापे मारे जा रहे हैं। प्रॉपर्टी सील हो रही है।

CM Yogi ने कहा कि सरकार ईमानदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 39 उपजिलाधिकारियों, 41 पुलिस उपाधीक्षकों एवं 16 कोषाधिकारी-लेखाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

से अपना काम करती है तो परसेप्शन बदलता है। उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों में आपने देखा होगा कि जहां पहले प्रदेश के लोगों के सामने अपनी पहचान का संकट था। वहीं, आज वह सीना तान कर कहते हैं कि मैं उत्तर प्रदेश का हूं। यह सब सरकार के निर्णय के मेकैनिज्म से हुआ है। पहले भी यही लोग थे आज भी यही लोग है। लेकिन मशीनरी को संदेह के दायरे में रखा गया था। आज मशीनरी भी वही है, लोग भी वही हैं, बस काम करने का तरीका बदला है। उन्होंने युवा अफसरों से कहा कि आपके पास जनता की दुआ लेने और बद्दुआ लेने का मौका होता है। ये आपको तय करना है की 35 साल क्या लेना है। बद्दुआ लेने वालों की बड़ी दुर्गति होती है। उन्हें कोई पूछता नहीं है। सचिवालय में भटकते मिलते हैं। जो बोया है वही काटा जाता है।

थाने की एक–एक गतिविधियों को करना है वॉच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक गरीब को न्याय देना हमारा दायित्व होना चाहिए। हमें गरीबों के साथ खड़े होना चाहिए। सीएम योगी ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में डिप्टी एसपी का अहम रोल होता है। ऐसे में उन्हे थाने जाकर वहां की एक–एक गतिविधियों को वॉच करना होगा। इसके साथ ही पब्लिक से कैसा व्यवहार हो रहा है, चार्जशीटकीक्यास्थितिहैआदिपरध्यानदेनाहोगा।

क्या बोले मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र?
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि अब उत्तर प्रदेश बदल रहा है। यह उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर है। मात्र आठ महीने नौ दिन में पीसीएस की परीक्षा संपन्न हो गई है जो कि अपने आप में एक इतिहास रचा गया है। जबकि पहले ये सब करना उत्तर प्रदेश में सोचा भी नहीं जा सकता था। पहले इसी परीक्षा को करने में दो से तीन साल लग जाते थे। परीक्षा में एक तिहाई सफलता बेटियों को मिली है। यह नियुक्ति पत्र वितरण का 28 वां समारोह है। अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि अब आप की जिम्मेदारी है। विकसित यूपी को आगे बढ़ाने में अब आप का योगदान जरूरी है आपके माता–पिता को नमन। कार्यक्रम में 39 उप जिला अधिकारियों, 41 पुलिस उपाधीक्षको और 16 कोषाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी मौजूद रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
चंडीगढ़ में हवाई हमले की वॉर्निंग, शहर
WATER ATTACK IN PAK : Salal Dam
भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं
अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट होंगे नए पोप,
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे
India -Pakistan Conflict | जम्मू, पठानकोट, उधमपुर
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(253 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(191 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(148 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(133 Views )
Rajnath Singh To Brief PM Modi On
(125 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(102 Views )