» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
केंद्रीय बजट को अखिलेश ने बताया 'भाजपा की विदाई', कांग्रेस बोली निराशाजनक
Go Back | Yugvarta , Feb 01, 2024 08:39 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
लखनऊ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट पेश क‍िया। इस बजट को लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।

अखि‍लेश यादव ने इसे भाजपा की व‍िदाई का बजट बताया है। कांग्रेस ने बजट को निराशा जनक बताया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख ने सोशल मीड‍िया मंच एक्‍स पर ल‍िखा, ''कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है। भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा कर एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। यह भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी देश की जनता को भाजपा मोदी सरकार द्वारा पेश बजट से निराशा हाथ लगी है। इस बजट से देश को समझ गया है कि भाजपा के पास देश के युवाओं, किसानों, आम आदमी, और महिलाओं के लिए काम करने की कोई नियत और इच्छा शक्ति और नियत नही है। 2024 में मोदी सरकार की विदाई पक्की हो गई है। इस बार भी देश के युवाओं, किसानों और मध्यवर्ग को धोखा दिया गया है। वादा कर वोट देश के युवाओं से नौकरियों के नाम पर लिया गया था। लेकिन काम सिर्फ उद्योगपतियों के लिए हुआ है। निजीकरण कर 14 लाख करोड़ कर्ज पूंजीपतियों का माफ हुआ।

गौरतलब हो कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। इसके बाद नई सरकार आने पर जुलाई में पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
चंडीगढ़ में हवाई हमले की वॉर्निंग, शहर
WATER ATTACK IN PAK : Salal Dam
भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं
अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट होंगे नए पोप,
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे
India -Pakistan Conflict | जम्मू, पठानकोट, उधमपुर
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(253 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(191 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(148 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(133 Views )
Rajnath Singh To Brief PM Modi On
(125 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(101 Views )