» देश
कारगिल विजय दिवस: विदेश नीति ने ऐसे पलटी युद्ध में बाजी
Go Back | Yugvarta , Jul 26, 2022 08:22 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
26 जुलाई साल 1999 में करीब 02 महीने तक चले कारगिल युद्ध में भारत के वीर सपूतों ने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी देकर पाकिस्तानी घुसपैठियों और सैनिकों को कारगिल से खदेड़ दिया था, जिसके बाद से कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। कारगिल युद्ध लद्दाख के कारगिल-द्रास सेक्टर में हुआ था और दुनिया में सबसे ऊंचाई पर लड़ा गया युद्ध था। भारतीय सैनिकों के बलिदान और उनकी वीरता को सलाम करते हुए भारत के विदेश मंत्री एस0 जयशंकर ने ट्वीट लिखा है। विदेश मंत्री एस0 जयशंकर ने लिखा है कि.. "कारगिल विजय दिवस पर हमारे बहादुर सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को सलाम करने में राष्ट्र के साथ शामिल हों। उनका साहस और प्रतिबद्धता राष्ट्र को सुरक्षित रखती है" ट्वीट के बाद देश विदेश से जनता के रीट्वीट का सिलसिला शुरू हो गया और सभी ने देश के वीर सपूतों को इस विजय दिवस पर शुभकामनायें दीं।

ये था कारगिल युद्ध के पीछे का मकसद:
इस युद्ध के पीछे पाकिस्तानी सेना का मकसद था नियंत्रण रेखा पार कर भारत की महत्वपूर्ण चोटियों पर कब्जा जमाना। ऐसा करने से लेह-लद्दाख को भारत से जोड़ने वाली सड़क पर पाकिस्तान का नियंत्रण कायम हो जाता और इससे सियाचिन ग्लेशियर पर भारत की स्थिति कमजोर हो जाती। लेकिन भारत के रणबांकुरों ने नियंत्रण रेखा को पार किए बिना ही फतह हासिल की थी। जिसमे भारत के करीब 527 जवान शहीद हुए थे और 1300 से ज्यादा जवान घायल हो गए थे।

भारत की विदेश नीति आयी ऐसे काम:
इस युद्ध को जीतने के लिए भारत की विदेश नीति बहुत काम आयी थी, भारत के अच्छे संबंधों के चलते ही इजरायल ने भारत की उस वक़्त मदद की थी जब सभी देश पीछे हठ रहे थे। अच्छे दोस्त होने के नाते युद्ध में इजरायल ने भारत की मदद कई आधुनिक हथियार देकर की थी जो कि युद्ध के दौरान काफी काम आये थे। इजरायल ने भारत को मोर्टार और गोला-बारूद दिए थे। इजरायल ने मिराज-2000एच फाइटर जेट्स के लिए लेजर गाइडेड मिसाइल दी थीं। इसके अलावा, इजरायली हेरोन और सर्चर अनमैन्ड व्हेकिल्स समेत कई तरह के हथियार मुहैया कराए थे जो युद्ध में गेम चेंजर साबित हुए थे।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
सीएम योगी ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात के
UP News: प्रदेश में समर कैंप का
प्रदेश में कोविड संक्रमण जैसे कोई चिंता
Ayodhya to get ‘Bharat Path’ after Ram,
Uttar Pradesh : बुनियाद मजबूत कर बच्चों
गरीब ओबीसी बेटियों के लिए वरदान बनी
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(280 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(278 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(278 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(264 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(239 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(233 Views )