UP को देशी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बनाएंगे...
Go Back |
Yugvarta
, Jul 13, 2022 09:02 PM 0 Comments
0 times
0
times
Lucknow : उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को पर्यटन विभाग के 100 दिनों के कामकाज का रिपोर्ट कॉर्ड पेश किया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यूपी में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। पर्यटन की संभानाएं तभी हैं जब राज्य में कानून व्यवस्था बिलकुल दुरुस्त रहे। मतलब यह है कि कोई भी देशी या विदेशी पर्यटक जब पयर्टन पर निकलता है तो उसका पहला कंसर्न जान और माल की सुरक्षा होती है। इस लिहाज से यूपी में योगी की दूसरी सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ जिससे पर्यटकों के आने की संख्या काफी
जयवीर सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार सीएम बनने के बाद हमारे सामने 100 दिन का लक्ष्य रखा गया था। इसमें हमें पर्यटन की 170 परियोजनाएं पूरी करनी थीं जिसमें से हमने न केवल अपने लक्ष्य को हासिल किया बल्कि 172 परियोजनाएं पूरी करने में कामयाब रहे। यूपी एक ऐसा राज्य बनने जा रहा है कि कोई भी देशी या विदेशी पर्यटक जब घूमने का मन बनाए तो उसकी पहली पसंद यूपी बने
बढ़ी है।
पर्यटन मंत्री ने गिनाईं 100 दिन की उपलब्धियां
जयवीर सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार सीएम बनने के बाद हमारे सामने 100 दिन का लक्ष्य रखा गया था। इसमें हमें पर्यटन की 170 परियोजनाएं पूरी करनी थीं जिसमें से हमने न केवल अपने लक्ष्य को हासिल किया बल्कि 172 परियोजनाएं पूरी करने में कामयाब रहे। यूपी एक ऐसा राज्य बनने जा रहा है कि कोई भी देशी या विदेशी पर्यटक जब घूमने का मन बनाए तो उसकी पहली पसंद यूपी बने। इस मिशन को पूरा करने के लिए हमने कार्ययोजना तैयार की है जिसके बल पर हम अपने लक्ष्य में कामयाब होंगे।
हर जिले में गठित होगा पर्यटन विकास परिषद
सिंह ने कहा कि कई ठोस निर्णय भी लिए गए हैं। प्रत्येक जिले में जो संरचना थी वो मंडल स्थल पर थी। हमने जिला पर्यटन एवं विकास परिषद की स्थापना की है। इसका अध्यक्ष डीएम होगा। जिले के सभी विधायक और सांसद इसके सदस्य होंगे। विकास से जुड़े अधिकारी इसके सदस्य होंगे। कल्चरल क्षेत्र से ख्याति प्राप्ति व्यक्ति का नामिनेशन होगा। यहां से लोक कलाकारों को चिन्हित करना और टूरिज्म को चिन्हित करने का काम इसी परिषद के तहत किया जाएगा। प्रत्येक जिले में इस परिषद का गठन कर दिया गया है।