» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
किसी के भी इलाज में नहीं होगी पैसे की बाधा : मुख्यमंत्री योगी
Go Back | Rupali Mukherjee , Apr 10, 2022 10:13 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  गोरखपुर, 10 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पैसे की तंगी की वजह से किसी भी व्यक्ति के इलाज में बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके लिए जो भी प्रार्थना पत्र आएं उन पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।
सीएम योगी ने यह निर्देश रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान दिए। जनता दर्शन में कई फरियादी ऐसे पहुंचे थे जिन्हें खुद या परिजन के इलाज के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की अपेक्षा थी। हिन्दू सेवाश्रम एवं यात्री निवासी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में 500 से अधिक फरियादी

सीएम योगी के जनता दर्शन में पहुंचे 500 से अधिक फरियादी, योगी ने एक-एक की सुनी पीड़ा

महिला-पुरुष अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक-एक व्यक्ति के पास जाकर सबकी पीड़ा सुनी और उन्हें आश्वास्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कई मामले ऐसे भी आए थे जिसमें पीड़ित बीमार थे और उन्हें आर्थिक सहायता चाहिए थी। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

रविवार की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ मठ से बाहर आए तो गुरु गोरखनाथ का पूजन करने के बाद ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर द्वय महंत दिग्विजयनाथ एवं महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद गो शाला में गोसेवा की। तकरीबन 7.45 बजे वह हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां 200 से अधिक लोगों से उन्होंने मुलाकात की। उन्हें बताया कि यात्री निवास में भी 300 से अधिक लोग है। इस पर सीएम यात्री निवास भी पहुंचे। कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास जाकर उनकी लिखित शिकायत पर जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जनता दर्शन में राजस्व एवं पुलिस सम्बधी काफी शिकायतें आई थी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए। जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए। उन्होंने थानों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया।
  Rupali Mukherjee
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर फोकस: डॉ
प्रत्येक नागरिक को उत्पादों के मानकों की
खेल आयोजन का केंद्र बन रहा उत्तराखंड
अब राज्य स्तर पर पदक जीतने वालों
हर वर्ष नियमित रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री
उत्तर प्रदेश के निर्यातकों के लिए 'सुनहरा
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(314 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(304 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(296 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(293 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(268 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(268 Views )