» मनोरंजन
नेटफ्लिक्स की फिल्म 'थार' में डैड अनिल कपूर से टकराते नजर आएंगे हर्ष वर्धन, जानें- क्या हैं दोनों के किरदार और कहानी
Go Back | Yugvarta , Feb 21, 2022 02:05 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai :  नेटफ्लिक्स की फिल्म एक वर्सेज एके में अनिल कपूर ने बेटे हर्ष वर्धन कपूर के साथ कुछ दृश्य साझा किये थे, मगर अब दोनों नेटफ्लिक्स की ही फिल्म थार में लीड रोल्स में नजर आएंगे। प्लेटफॉर्म ने फिल्म का एलान सोमवार को कुछ वर्किंग स्टिल्स शेयर करके किया। इन तस्वीरों में फिल्म के सभी मुख्य किरदारों की झलक नजर आ रही है।

थार एक रिवेंज-नोइर थ्रिलर जॉनर की फिल्म है, जिसका निर्देशन राज सिंह चौधरी ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म कम्पनी ने किया है। राज की यह पहली फिल्म है और उन्होंने इसे लिखा भी

अनिल कपूर नेटफ्लिक्स की फिल्म एके वर्सेज एके में पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं। हालांकि फिल्म में लीड रोल्स अनिल कपूर और अनुराग कश्यप ने निभाये थे। यह पहली बार है जब हर्ष वर्धन किसी फिल्म में पिता के सामने खड़े नजर आएंगे।

है, जबकि फिल्म के संवादों का सह-लेखन अनुराग कश्यप ने किया है।

थार की कहानी अस्सी के दौर में सेट है। हर्ष वर्धन इस फिल्म में सिद्धार्थ नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो काम की तलाश में पुष्कर जाता है और वहां से अपनी अतीत का बदला लेने के सफर पर निकलता है। फिल्म में फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

अनिल कपूर ने फिल्म के बारे में कहा कि राजस्थान में सेट फिल्म एक नोइर-थ्रिलर है और क्लासिक वेस्टर्न जॉनर को एक ट्रिब्यूट है, जो भारतीय सिनेमा के दर्शकों के लिए बिल्कुल नया है। थार एक ऐसी मैदान भी माना जा सकता है, जहां नयी पीढ़ी इंडस्ट्री के पुराने कद्दावरों से मिलती है। फिल्म में हर्ष वर्धन और फातिमा की बिल्कुल नई पेयरिंग नजर आएगी। संगीरत अजय जयंती का है, जबकि सिनेमैटोग्राफी श्रेया देव दुबे की है। थार नेटफ्लिक्स पर इन्हीं गर्मियों में रिलीज की जाएगी।

हर्ष वर्धन की पिछली स्क्रीन प्रेजेंस नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी सीरीज रॉय है, जिसकी एक कहानी में उन्होंने राधिका मदान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। इस फिल्म में हर्ष ने एक सुपरस्टार का किरदार निभाया था, जबकि राधिका धर्म गुरु के रोल में थीं। हर्ष ने 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज्या से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। इसके बाद 2018 में उनकी फिल्म भावेश जोशी सुपहीरो आयी थी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
दिव्यांग शिक्षण संस्थानों में संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था
दिव्यांग शिक्षण संस्थानों में संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था
उत्तराखंड : रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट
सैनिक और डॉक्टर के काम समान, दोनों
Uttar Pradesh: प्रदेश में एआई प्रज्ञा के
भारत के स्वाभिमान, मातृशक्ति के सिंदूर की
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(279 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(278 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(268 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(260 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(237 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(232 Views )