» बिज़नस
RBI Monetary Policy Feb 2022: रिजर्व बैंक ने ब्याज दर को लेकर किए बड़े ऐलान, आम लोगों का रखा पूरा ख्याल
Go Back | Yugvarta , Feb 10, 2022 12:28 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DESK :  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा का ऐलान किया। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे 4 फीसद पर बरकरार रखा गया है। इसके साथ ही, दूसरी प्रमुख ब्‍याज दरों को भी नहीं बदला गया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4% रहेगा। एमएसएफ रेट और बैंक रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4.25% रहेगा। रिवर्स रेपो रेट भी बिना किसी बदलाव के साथ 3.35% रहेगा।

शक्तिकांत दास ने कहा, "बजट में जो भी आवंटन किए गए हैं, वह ग्रोथ रेट को तेज करने

RBI Monetary Policy Feb 2022 Updates भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा का ऐलान किया। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट को बदला नहीं गया है। यह 4 फीसद ही रहेगा।

में मददगार होंगे। क्रूड ऑयल की कीमतों पर नजदीकी निगाह रखने की जरूरत है।" दास ने कहा, "देश में मुद्रास्‍फीति की दर नियंत्रण में है। लेकिन, यही फैक्‍टर आगे हमारी ग्रोथ को छेड़ सकता है।" उन्होंने कहा कि सरकार के कैपिटल एक्‍सपेंडिचर पर फोकस से डिमांड बढ़ेगी। डिमांड लगातार बढ़ रही है। यह घरेलू अर्थव्‍यवस्‍था के लिए अच्‍छा संकेत है। हालांकि, ग्‍लोबल फैक्‍टर दिक्‍कत बढ़ाने वाले हैं।

रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा कि भारत दुनिया के बाकी हिस्सों के मुकाबले कोरोना स्थिति से उबरने के एक अलग रास्ते पर चल रहा है। आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार, भारत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में साल-दर-साल सबसे तेज गति से बढ़ने की ओर अग्रसर है। ऐसा बड़े पैमाने पर टीकाकरण और निरंतर वित्तीय तथा मौद्रिक सहायता द्वारा संभव हुआ है।

रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा कि हमारा फोकस कमजोर वर्गों की आर्थिक और वित्तीय स्थितियों को सुरक्षित करने पर है। उन्होंने कहा कि महामारी ने विश्व अर्थव्यवस्था को बंधक बना लिया है। आर्थिक गतिविधि दुनिया भर में प्रभावित हो रही है। अभी टीकाकरण और बूस्टर खुराक पर भी जोर है।

शक्तिकांत दास ने कहा कि दिसंबर में मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी ओमिक्रोन के बढ़ने से हुई। अनाज का बफर स्टॉक खाद्य मुद्रास्फीति के लिए शुभ संकेत हैं। दास ने कहा कि 2022-23 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8% रहने का अनुमान है। यह Q1 में 17.2%, Q2 में 7.0%, Q3 में 4.3% और Q4 में 4.5% रह सकती है। उन्होंने कहा कि 2022-23 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 4.5% रहने का अनुमान है।

ANAROCK ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2022-23 प्रगतिशील है यह अर्थव्यवस्था को एक व्यापक-स्पेक्ट्रम बूस्टर शॉट की तरह है। विशेष रूप से देश के बुनियादी ढांचे के निर्माण पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट रूप से सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं- सतत विकास, समावेशी विकास, उत्पादकता वृद्धि और निवेश के वित्तपोषण के लिए पीएम गति शक्ति पर जोर दिया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : सीएम धामी ने हिन्दी पत्रकारिता
Uttarakhand News : पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक
सबके मन में सुरक्षा का भाव ही
उत्तर प्रदेश : नगर विकास विभाग और
PM Modi in Kanpur: कानपुर में पीएम
लोकमाता का व्यक्तित्व एवं कृतित्व भारतीय समाज
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(311 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(303 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(293 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(289 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(262 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(257 Views )