» देश
UP Election 2022: पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ की सभी से मतदान करने की अपील, पहले मतदान-फिर जलपान
Go Back | Yugvarta , Feb 10, 2022 12:11 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI :  उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गुरुवार को सात बजे से पहले चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से मतदान की अपील की है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता आज प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदान प्रारंभ होने से पहले सभी मतदाताओं से अपने अधिकार के प्रयोग की अपील की है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि आज उत्तर प्रदेश विधानसभा

UP Election 2022 Phase 1 Voting News Updates विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से मतदान की अपील की है। 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान में भाग लेंगे।

चुनाव के पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोग कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूपी चुनाव 2022 को लेकर ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि कोविड नियमों का पालन कर वोट डालें। लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मतदान को लेकर सभी से अपील की है। मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के महायज्ञ का प्रथम चरण है। आप लोगों के वोट की आहुति बिना यह अनुष्ठान पूरा नहीं होगा। आपका एक वोट अपराधमुक्त, भयमुक्त संकल्प को मजबूत करेगा। दंगामुक्त यूपी के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा, इसलिए पहले मतदान फिर जलपान, तब अन्य काम।

पहले चरण के मतदान के लिए सभी केन्द्र पर टीमें मुस्तैद हैं। मॉक पोलिंग से ईवीएम की टेस्टिंग भी की गई है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : सीएम धामी ने हिन्दी पत्रकारिता
Uttarakhand News : पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक
सबके मन में सुरक्षा का भाव ही
उत्तर प्रदेश : नगर विकास विभाग और
PM Modi in Kanpur: कानपुर में पीएम
लोकमाता का व्यक्तित्व एवं कृतित्व भारतीय समाज
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(311 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(303 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(293 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(289 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(268 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(263 Views )