» देश
यूएन के सदस्य देशों को एंटी-हिंदू, एंटी-बौद्ध और एंटी-सिख फोबिया पर ध्यान देने की जरूरत है: टी.एस. तिरुमूर्ति
Go Back | Yugvarta , Jan 24, 2022 10:05 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  जून 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की तरफ से पारित ग्लोबल काउंटर टेररिज्म स्ट्रेटजी (जीसीटीएस) की सातवीं समीक्षा का उल्लेख करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा, ‘धर्म-विरोधी खासकर एंटी-हिंदू, एंटी-बौद्ध और एंटी-सिख फोबिया का जन्म लेना एक गंभीर चिंता का विषय है और इस खतरे से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र और सभी सदस्य देशों को ध्यान देने की जरूरत है।’ वह दिल्ली स्थित ग्लोबल काउंटर टेररिज्म काउंसिल की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

दिल्ली स्थित ग्लोबल काउंटर टेररिज्म काउंसिल की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र में

दिल्ली स्थित ग्लोबल काउंटर टेररिज्म काउंसिल की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत तिरुमूर्ति ने किया संबोधित।

भारत के राजदूत तिरुमूर्ति ने किया संबोधित।

तिरुमूर्ति ने इस महीने की शुरुआत में ही संयुक्त राष्ट्र की काउंटर टेररिज्म काउंसिल (सीटीसी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसका गठन 2001 में अमेरिका में 9/11 के ट्विन टावर हमलों के बाद किया गया था।
तिरुमूर्ति ने इस कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट किया कि वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत के तौर पर संबोधित कर रहे हैं, न कि सीटीसी अध्यक्ष के रूप में। लेकिन साथ ही इस पर जोर दिया कि सुरक्षा परिषद को नई शब्दावली और अनावश्यक प्राथमिकताओं से सावधान रहने की जरूरत है जो हमारा ध्यान भंग कर सकती हैं।

आतंकवादी तो बस आतंकवादी होते हैं:
तिरुमूर्ति ने कहा आतंकवादी तो बस आतंकवादी होते हैं, उनमें अच्छे या बुरे का कोई भेद नहीं होता है। जो इस भेद की बात करते हैं वो दरअसल उनका सिर्फ एक एजेंडा होता है। और जो लोग उनका बचाव करते हैं, वे भी बराबर के दोषी हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें इस लड़ाई में दोहरा मापदंड नहीं अपनाना चाहिए।
दिसंबर 2020 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव– ‘अंतर्धार्मिक और अंतर-सांस्कृतिक संवाद को प्रोत्साहन, शांति के लिए समझ एवं सहयोग बढ़ाना’ को मंजूरी दी थी, जिसमें इस्लामोफोबिया, यहूदी-विरोध और क्रिश्चियनोफोबिया पर बात की गई है, जो अब्राहम और गैर-अब्राहम धर्मों के बारे में बहस को आगे बढ़ाता है।
तिरुमूर्ति ने कहा पिछले दो सालों से कई सदस्य राष्ट्र अपनी राजनीतिक, धार्मिक और अन्य बातों से प्रेरित होकर आतंकवाद को नस्लीय और जातीय रूप से प्रेरित हिंसा, हिंसक राष्ट्रवाद, दक्षिणपंथी उग्रवाद आदि श्रेणियों में बांटने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन यह प्रवृत्ति कई कारणों से खतरनाक है।

स्वीकार किया जाए हिंदुओं, बौद्धों और सिखों के खिलाफ हिंसा:
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की काउंटर टेररिज्म स्ट्रेटजी (यूएनजीसीटीएस) शब्दावली में 2019 के अंत और 2020 के शुरू में इस्लामोफोबिया और क्रिश्चियनोफोबिया जैसे शब्द शामिल होने के बाद से भारत भी हिंदुओं, बौद्धों और सिखों के खिलाफ हिंसा को मान्यता देने पर जोर देने लगा है।
तिरुमूर्ति ने कहा अल-कायदा के सुरक्षा परिषद द्वारा प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संस्थाओं के साथ संबंध मजबूत होते रहे हैं। अफ्रीका में क्षेत्रीय स्तर पर इसके सहयोगी समूहों का विस्तार हो रहा है।’ साथ ही जोड़ा कि यही वजह है कि अगस्त 2021 में भारत की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव 2593 (2021) को अपनाया गया था, जिसमें अफगानिस्तान पर ‘सामूहिक चिंता’ की बात करने के साथ तालिबान के कब्जे के मद्देनज़र वहां आतंकवाद पनपने का खतरा और ज्यादा बढ़ने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
महाराष्ट्र सरकार में छगन भुजबल की फिर
मुंबई में भारी बारिश ने मचाई तबाही
सुरक्षा मुहैया नहीं कराने के कारण पहलगाम
तीरा और मेबेलिन ने लॉन्च किया ‘टॉक
प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी चांसलर फ्रेडरिक
सचिन पायलट ने भारत-पाक सीजफायर पर केंद्र
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(279 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(278 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(267 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(259 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(236 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(232 Views )