अदिति सिंह ने विधायकी और कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, इस सीट से भाजपा की टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव
Go Back |
Yugvarta
, Jan 20, 2022 02:21 PM 0 Comments
0 times
0
times
Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में आयाराम-गयाराम की राजनीति चल रही है। इसी क्रम में रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने गुरुवार को विधायकी और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें अदिति सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का काफी वक्त पहले से ही समर्थन करती आई हैं लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया था। क्योंकि ऐसा करने पर उनकी विधायकी भी चली जाती। हालांकि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।
अदिति सिंह ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में कहा कि
अदिति सिंह ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में कहा कि आपको अवगत कराना है कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें। इसके अलावा उन्होंने विधायकी छोड़ने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है।
आपको अवगत कराना है कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें। इसके अलावा उन्होंने विधायकी छोड़ने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है।
कांग्रेस से रिश्ते हुए थे खराब
पिछले विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में पार्टी के साथ उनके रिश्ते खराब हो गए। इसके पीछे भाजपा के साथ नजदीकियां को वजह माना जाता है। आपको बता दें कि अदिति सिंह ने कई मौकों पर खुलेआम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा का समर्थन भी किया है। कांग्रेस पार्टी से उनका इस्तीफा देना महज औपचारिकता मात्र है। माना जा रहा है कि भाजपा अदिति सिंह को रायबरेली सदर सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। क्योंकि वह इसी सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।