» राज्य » राजस्थान
राजस्थान सरकार का एलान ,30 जनवरी तक शहरों के 12 वीं तक स्कूल बंद / बाजार अब रात 8 बजे तक ही खुलेंगे
Go Back | Yugvarta , Jan 09, 2022 09:01 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Jaipur : 
कोरोना के मामले बढ़ने के बाद राजस्थान सरकार ने पाबंदियों का दायरा और बढ़ा दिया है। प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में 12वीं तक के स्कूल 30 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए हैं। बाजार भी अब रात आठ बजे तक ही खुलेंगे। शादी समारोहों से लेकर हर तरह की सार्वजनिक गैदरिंग में अब केवल 50 लोग (शहरों में) ही शामिल हो सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में शादी से लेकर सार्वजनिक आयोजनों में 100 लोगों की लिमिट रहेगी।
सरकार ने सप्ताह भर में तीसरी नई गाइडलाइन जारी की है। कॉलेजों में पढ़ाई जारी रहेगी। 30 जनवरी के बाद दोनों वैक्सीन लगे हुए बच्चे स्कूल जा सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल खुले रहेंगे। साथ ही, राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों में पूजा सामग्री व प्रसाद ले जाने पर रोक लगा दी है। धार्मिक स्थल सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक ही खुलेंगे। रविवार को पूरी तरह कर्फ्यू रहेगा। सरकार के आदेश के मुताबिक, शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। स्कूल बंद करने का आदेश लागू हो चुका है। अन्य गाइडलाइन 11 जनवरी से लागू होंगी।
होटल, रिसॉर्ट में बनाना होगा बायोबबल
होटल, रिसॉर्ट में पर्यटन, फिल्म शूटिंग, दूसरे इवेंट और लोगों को ठहराने के लिए आइसोलेशन जोन की शर्त रखी गई है। आइसोलेशन जोन में केवल कर्मचारी और गेस्ट ही जा सकेंगे। आइसोलेशन जोन के लिए शर्तें तय की हैं। जैसे- ऐसे रिसॉर्ट और होटल जिनका क्षेत्रफल 4000 वर्ग मीटर या इससे ज्यादा है और गेस्ट के ठहरने के लिए 40 से ज्यादा कमरे हैं। इसके लिए कलेक्टर से पहले अनुमति लेनी होगी। गेस्ट की संख्या कैंपस के साइज के हिसाब से होगी। होटल के आइसोलेशन जोन में गेस्ट के एक बार एंटर करने के बाद समारोह खत्म होने के बाद ही जाने की अनुमति होगी। आइसोलेशन जोन में मेहमान के अलावा बाकी लोगों को नहीं बुला सकेंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर फोकस: डॉ
प्रत्येक नागरिक को उत्पादों के मानकों की
खेल आयोजन का केंद्र बन रहा उत्तराखंड
अब राज्य स्तर पर पदक जीतने वालों
हर वर्ष नियमित रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री
उत्तर प्रदेश के निर्यातकों के लिए 'सुनहरा
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(314 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(310 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(300 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(295 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(283 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(272 Views )