» पर्यटन
इस नए साल के पहले दिन करें मां वैष्णो देवी का दर्शन, आइआरसीटीसी लेकर आया है वीकेंड यात्रा का शानदार पैकेज
Go Back | Yugvarta , Dec 26, 2021 12:17 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DESK :  यह साल खत्म होने जा रहा है, बस कुछ ही दिनो में नए साल का आगमन हो जाएगा। इस बार की सबसे अच्छी बात यह है कि, यह आने वाला नया साल वीकेंड के दिन से शुरू हो रहा है, मतलब यह है कि आपके पास 2 दिनों की श्योर छुट्टियां रहेंगी। आप अपने इस वीकेंड पर नए साल की खुशी मानाने के लिए किसी टूर की प्लानिंग भी कर सकते हैं। नए साल की शुभ शुरुआत हो इसके लिए कई सारे लोग धार्मिक जगहों के दर्शन के लिए जाते हैं। अगर आप भी नए साल पर किसी धार्मिक जगह

आप अपने इस वीकेंड पर नए साल की खुशी मानाने के लिए किसी टूर की प्लानिंग भी कर सकते हैं। नए साल की शुभ शुरुआत हो इसके लिए कई सारे लोग धार्मिक जगहों के दर्शन के लिए जाते हैं। आप मां वैष्णो देवी तीर्थ स्थान की यात्रा कर सकते हैं।

की सैर करने का मन बना रहे हैं, तो मां वैष्णो देवी की यैत्रा पर जा सकते हैं। वैष्णो देवी एक ऐसा तीर्थ स्थान है, जहां जाने का मन हर एक श्रद्धालु का होता है। आइआरसीटीसी नए साल पर वैष्णो देवी तीर्थ स्थान के दर्शन करने का मन रहे लोगों के लिए काफी शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। आइआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज को मातारानी राजधानी पैकेज नाम दिया है। इस पैकेज की खास बात यह है कि इस पैकेज के तहत यात्रा की शुपुआर वीकेंड पर ही होती है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की पूरी डिटेल के बारे में।

टूर का कार्यक्रम

यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जम्मू राजधानी ट्रेन में होगी। यात्री रात भर ट्रेन में यात्रा करने के बाद सुबह पांच बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से यात्रियों को कटरा ले जाया जाएगा। सैलानी यात्रा की पर्ची लेने के लिए सरस्वती धाम में रुकेंगे। कटरा पहुंचने के बाद श्रद्धालु होटल में चेक इन करेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को बाड़गंगा तक पहुंचाया जाएगा। बाड़गंगा से आगे मां वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन करने के बाद श्रद्धालु वापस होटल लौट आएंगे। जिसके बाद होटल में यात्री रात का आराम और डिनर करेंगे। इसके अगले दिन सुबह का नाश्ता करके श्रद्धालु दोपहर में होटल से चेक आउट करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए लौट जाएंगे। रेलवे स्टेशन जाने के रास्ते में यात्री कांड कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर और बागे बहू गार्डन की यात्रा भी करेंगे। इसके बाद यात्री जम्मू रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली लौट जाएंगे।

कितना है टूर का किराया

मां वैष्णो देवी दर्शन के चार दिन और तीन रातों वाले इस टूर पैकेज के लिए आपको 7390 रुपये खर्च करने होंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : सीएम धामी ने पूरा किया
सीएम धामी ने किया उत्तराखंड के पहले
गोरखपुर कोका कोला बॉटलिंग प्लांट : 700
योगी सरकार की बालवाटिकाएं: पूर्व प्राथमिक शिक्षा
PM Modi Highlights Security, Connectivity, and Opportunity
Trump Adviser Navarro Slams India Over Russian
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1483 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(632 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(606 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(605 Views )
Salakaar Review: A Rushed Tribute to Ajit
(549 Views )
उत्तराखंड में 3 घंटे का येलो अलर्ट,
(537 Views )