» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
लखनऊ में आज ड्रोन का मेगा शो, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रेजीडेंसी में रूस के 500 ड्रोन का प्रदर्शन
Go Back | Yugvarta , Dec 20, 2021 11:48 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को लखनऊ के काकोरी के बाद सोमवार को रेजीडेंसी में भव्य आयोजन होगा। लखनऊ में शाम को छह बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में आजादी से जुड़े नायकों तथा आजादी में उत्तर प्रदेश के योगदान को ड्रोन शो से दिखाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। पर्यटन विभाग के इस शो को भव्यता देने रूस से 500 ड्रोन मंगाए गए है। इस कार्यक्रम के दौरान लाइट एन्ड साउंड शो का भी आयोजन किया जाएगा। भारत की आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव

Azadi Ka Amrut Mahotsav मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। पर्यटन विभाग के इस शो को भव्यता देने रूस से 500 ड्रोन मंगाए गए है। इस कार्यक्रम के दौरान लाइट एन्ड साउंड शो का भी आयोजन किया जाएगा।

के अवसर पर देश के अब तक के सबसे बड़े ड्रोन शो का आयोजन लखनऊ में 1857 की प्रथम क्रांति का साक्षी बनी रेसीडेंसी में होगा। इसकी थीम प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम सन 1857 से लेकर सन 1947 तक की गाथा है।

इसमें आसमान में एक साथ 500 ड्रोन के माध्यम से संगीत, लेजर लाइट तथा रंग बिरंगी कलाबाजियों को प्रस्तुत किया जायेगा। ड्रोन शो के लिए रुस से 500 ड्रोन मंगाये गये हैं। इसके लिए रुस से ड्रोन इंजीनियरों की विशेष टीम 18 दिसंबर से लखनऊ में है। इस टीम ने रविवार को शो का ट्रायल भी किया। कार्यक्रम के लिये शाम पांच से सात बजे तक रेसीडेंसी में सभी लोगों के लिए प्रवेश नि:शुल्क होगा। इससे पहले 2020 में मुम्बई में 250 और प्रदेश में प्रयागराज कुम्भ में सौ ड्रोन का प्रदर्शन किया गया था।

आजादी के अमृत महोत्सव एवम् चौरी चौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। केन्द्र सरकार में संस्कृति राज्य मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। सोमवार को कार्यक्रम शाम ठीक 6.00 बजे प्रारम्भ हो जायेगा। इस दौरान सभी लोगों के बैठने के लिये पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
चंडीगढ़ में हवाई हमले की वॉर्निंग, शहर
WATER ATTACK IN PAK : Salal Dam
भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं
अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट होंगे नए पोप,
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे
India -Pakistan Conflict | जम्मू, पठानकोट, उधमपुर
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(253 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(191 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(148 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(133 Views )
Rajnath Singh To Brief PM Modi On
(125 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(97 Views )