» देश
बिहार विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी बिना किसी गठबंधन से लड़ेगी चुनाव; अरविंद केजरीवाल
Go Back | Yugvarta , Jul 03, 2025 06:14 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Gandhinagar : 
गुजरात । बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री होने वाली है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया है। केजरीवाल ने यह भी घोषणा की है कि राज्य में आम आदमी पार्टी बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेगी। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन से अलग होने का भी ऐलान किया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गुजरात के गांधीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। बिहार में चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, "आम आदमी पार्टी इस बार बिहार में चुनाव लड़ रही है।"
इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'इंडिया अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारी तरफ से कोई गठबंधन नहीं है।"
उन्होंने कांग्रेस पर भी जवाब दिया और कहा, "हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। अगर कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन होता तो वो लोग विसावदर (गुजरात की विधानसभा क्षेत्र) में क्यों चुनाव लड़े? वो विसावदर में हमें चुनाव हराने के लिए आए थे। बीजेपी ने विसावदर में कांग्रेस को हमें हराने के लिए भेजा था।"
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में इस बार चुनाव जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि "हम गुजरात में चुनाव लड़ेंगे, चुनाव जीतेंगे और सरकार भी बनाएंगे।" केजरीवाल ने कहा, "गुजरात में बदलाव का भरोसा अब हर गुजराती के दिल की आवाज बन चुका है। अब गुजरात जुड़ेगा, अब गुजरात बदलेगा।"
'आप' संयोजक ने पंजाब में भी दोबारा चुनाव जीतकर सरकार बनाने का दावा किया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Don’t Control Me”: Jaya Bachchan’s Rajya Sabha
ISRO Launches NISAR Today: India’s $96 Million
जन समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की
Tamil Nadu Teen Shot by Police After
2 Terrorists Killed in J&K’s Poonch Days
Your Sleep Habits May Predict Over 170
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1174 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(546 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(538 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(532 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(454 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(451 Views )