» उत्तर प्रदेश
जनसहभागिता से होगा संचारी रोग का खात्मा, योगी सरकार का संचारी रोग नियंत्रण अभियान सशक्त पहल
Go Back | Yugvarta , Jul 01, 2025 08:02 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  लखनऊ, 1 जुलाई: योगी सरकार ने मंगलवार को प्रदेश भर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान एवं स्टॉप डायरिया कैंपेन का शुभारंभ किया। इस दौरान डायरिया और जिंक कॉर्नर का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही जागरूकता रैली व अभियान में लगे एंटीलार्वा छिड़काव,फॉगिंग और प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

संचारी नियंत्रण से बीमारी की होगी पहचान और लगेगी लगाम
योगी सरकार द्वारा संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान एक जन-जागरूकता सशक्त पहल है, जिसका उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना है। वर्षा ऋतु

- योगी सरकार ने 1 जुलाई से प्रदेश भर में शुरू किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

- सीएम योगी के निर्देश पर दस्तक अभियान और स्टॉप डायरिया कैंपेन का भी किया गया शुभारम्भ

- 11 जुलाई से प्रदेश भर में संचालित होगा दस्तक अभियान, 13 विभाग आपसी समन्वय से चलाएंगे अभियान

के आगमन के साथ ही डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन रोगों से बचाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। ऐसे में 1 जुलाई से प्रारंभ संचारी नियंत्रण न केवल बीमारी की पहचान और रोकथाम करेगा, बल्कि घर-घर जाकर समुदाय को साफ-सफाई, जल-जमाव से बचाव, हाथ धोने की आदत जैसी जीवनरक्षक जानकारियां देगा। इस दौरान योगी सरकार ने सभी विभागों, नागरिकों, विशेषकर आशा बहनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्कूलों, ग्राम प्रधानों और स्वैच्छिक संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान को जनांदोलन बनाएं। बता दें कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस सहित 13 विभाग मिलकर काम कर रहे हैं और इन सबके समन्वयन से ही अभियान सफल होगा। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसके साथ ही 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand: हरेला पर्व पर राज्यभर में वृहद
योगी सरकार के संकल्प का साक्षात् रूप
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सीएम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(936 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(489 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(457 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(409 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(405 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(397 Views )