» राज्य » उत्तराखंड
सीएम धामी ने त्यूनी, देहरादून में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद-आपके द्वार’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Go Back | Yugvarta , Feb 24, 2025 12:28 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 24 फ़रवरी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को त्यूनी, जौनसार-बावर, देहरादून में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद-आपके द्वार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिलाओं को किट वितरित की।

मुख्यमंत्री ने महासू महाराज की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें टोंस की तट पर स्थित आध्यात्मिक चेतना और विशिष्ट परंपराओं की भूमि में आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले उन्होंने महासू महाराज के दर्शन किए थे और ऐसे धाम में कोई भी देवों की इच्छा के बिना नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि वह स्वयं महासू महाराज के अनन्य भक्त हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जौनसार-बावर में विभिन्न विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया है। इस क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य आरंभ किए गए हैं। महासू महाराज मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के लिए 120 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मास्टर प्लान के बाद यहां तीर्थाटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। राज्य सरकार विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हनोल के मास्टर प्लान को आवश्यकतानुसार विस्तार दिया जाएगा। यह सिर्फ शुरुआत है और इससे क्षेत्र में बड़ी समृद्धि आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में भी यह क्षेत्र शामिल है। भविष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आएंगे, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि केदारखंड और मानसखंड में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य सरकार विकासनगर में यमुना धाम और हरीपुर नगर का भी निर्माण कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। लंबे समय से राज्य की भूमि और संसाधनों से छेड़छाड़ हो रही थी और कई लोग राज्य की डेमोग्राफी बदलने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन इस बार विधानसभा में जनता की मांग और जनभावनाओं के अनुरूप सशक्त भू सुधार कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि हमने जो वचन उत्तराखंड की देवतुल्य जनता से किया, वे सभी वचन पूरे किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आज पूरे देश में कई विषयों पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर आया है। बेरोजगारी दर में बीते एक साल में 4.4% की कमी आई है। कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी कभी पहले स्थान पर तो कभी टॉप 3 में बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग, स्टार्टअप और नवाचार जैसे क्षेत्रों में भी उत्तराखंड लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्यभर में होने वाले कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रहती है, जो मातृशक्ति के प्रतीक के रूप में कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में 1 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाई गई हैं। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के तहत महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिनकी मांग देश और दुनिया में बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य की महिलाएं आशा की सबसे बड़ी किरण हैं। हमारा लक्ष्य तय है, दिशा स्पष्ट है और हम अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम से 21वीं सदी का तीसरा दशक ‘उत्तराखंड का दशक’ बताया था और हम इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस लक्ष्य को पाने में सबसे बड़ा योगदान राज्य की माताओं और बहनों का होगा। महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद उत्तराखंड के लिए ‘गेमचेंजर’ साबित होंगे और राज्य को नई समृद्धि प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड का विशेष उल्लेख किया और हाल ही में संपन्न 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हृदय में उत्तराखंड बसता है। 38वें राष्ट्रीय खेलों ने देवभूमि को ‘खेल भूमि’ के रूप में स्थापित कर दिया है।

राज्य सरकार प्रवासियों का सम्मेलन आयोजित कर उन्हें सम्मानित कर रही है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है। सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे 100 से ज्यादा नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। बीते तीन वर्षों में 20,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आराकोट से अस्कोट, नीति से माणा, चकराता से गूंजी तक पूरे राज्य का समेकित विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:

विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, जिला पंचायत सदस्य मठोर सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, पूर्व एस.टी आयोग अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, सचिव रणवीर सिंह चौहान, जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रधान राजा राम शर्मा, प्रताप सिंह रावत, एसडीएम कालसी गौरी प्रभात एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Elderly Man’s Rainy Day Yoga on Railway
Arrest and Unrest: The Case of Two
Six Indian Firms Sanctioned by US Over
Rape Case Filed Against Rapper Hirandas Murali,
Delhi Birthday Celebration Turns Fatal in Road
Trump Targets India-Russia Ties, Slams Trade Deficit
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1194 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(547 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(538 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(533 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(454 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(452 Views )