» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
जया एकादशीआज : विष्णु भगवान को लगाएं इन चीजों का भोग
Go Back | Yugvarta , Feb 08, 2025 10:12 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
माघ शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में जया एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि इस दिन व्रत कर भगवान विष्णु की विधिपूर्वक उपासना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही एकादशी के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से घर की धन-संपदा में वृद्धि होती है। इस साल जया एकादशी का व्रत 8 फरवरी 2025 को रखा जाएगा। तो आइए जानते हैं कि एकदशी के दिन भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
पंजीरी

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को धनिया या आटे की पंजीरी का भोग लगाएं। पंजीरी का भोग लगाने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

केला

भगवान विष्णु को एकादशी के दिन केले अर्पित करना बिल्कुल भी न भूलें। केला का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है।

पंचामृत

विष्णु जी को पंचामृत अति प्रिय है। ऐसे में जया एकादशी के दिन भगवान नारायण को पंचामृत जरूर चढ़ाएं। पंचामृत का भोग लगाने से घर में बरकत होती है। इसके साथ ही अशुभ ग्रहों के दुष्प्रभाव से भी छुटकारा मिलता है।

मखाने की खीर

अगर आप विष्णु जी को खीर का भोग लगाना चाहते हैं तो एकादशी के दिन मखाने की खीर अर्पित करें। बता दें कि एकादशी के दिन चावल या चावल से बनी चीजें वर्जित होती हैं। भगवान विष्णु की मखाने की खीर का भोग लगाने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

पीले रंग की मिठाई

इन सब चीजों के अलावा आप जया एकादशी के दिन विष्णु जी को पीले रंग की मिठाई भी अर्पित कर सकते हैं। पीला रंग भगवान विष्णु को अति प्रिय है।

एकादशी की पूजा में तुलसी का जरूर करें इस्तेमाल

बता दें कि भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। तो जया एकादशी के दिन आप विष्णु जी को जो भी भोग लगाएं उसमें तुलसी जरूर रखें। वहीं ध्यान रहें कि एकादशी की पूजा के लिए तुलसी एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें। दरअसल, एकादशी के दिन तुलसी में जल देना और तुलसी तोड़ना दोनों ही वर्जित है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड में विकास के नाम पर पर्यावरण
Modi’s Deep Dive with Lex Fridman: From
हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त
पाकिस्तान : बलूचिस्तान में सेना के काफिले
सीएम धामी ने स्वीकार किया प्रेमचंद अग्रवाल
Narendra Modi Podcast / मेरे जीवन को
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3429 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1082 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1040 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(925 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(899 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(841 Views )