» विदेश
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के ‘पुनरोद्धार’ के लिए दोहराई प्रतिबद्धता
Go Back | Yugvarta , Jan 24, 2025 07:38 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image न्यूयॉर्क : 
न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के ‘पुनरोद्धार’ की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसके लिए किए जाने वाले तमाम प्रयासों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने यहां गुरुवार को इसके पुनरोद्धार के लिए प्रमुख कदमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
महासभा के पुनरोद्धार पर तदर्थ कार्य समूह के अंतर्गत विषयगत बहस में बोलते हुए भारतीय राजदूत ने महासभा के सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर रचनात्मक और दूरदर्शी तरीके से काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई तथा महासभा की सार्वभौमिक और अंतर-सरकारी प्रकृति पर प्रकाश डाला।
न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर हरीश के संबोधन का एक वीडियो साझा किया है। हरीश ने अपने संबोधन में कहा भारत ने लगातार माना है कि संयुक्त राष्ट्र में महासभा की स्थिति अद्वितीय है। इसकी सार्वभौमिकता और अंतर-सरकारी प्रकृति इस सभा को वैश्विक संसद के करीब बनाती है। संप्रभु समानता और समावेशिता इस सभा की पहचान है। हम पुनः दोहराते हैं कि संयुक्त राष्ट्र के प्राथमिक नीति-निर्धारक और प्रतिनिधि अंग के रूप में इसकी स्थिति का अक्षरशः और भावनातः सम्मान करना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक मुद्दों विशेषकर चल रहे संघर्षों के बीच संयुक्त राष्ट्र की प्रभावशीलता महासभा के पुनरोद्धार पर निर्भर करेगी। हरीश ने कहा हम ऐसे समय में रह रहे हैं, जब दुनिया के विभिन्न हिस्से संघर्ष और हिंसा से ग्रस्त हैं। वैश्विक मुद्दों के संबंध में संयुक्त राष्ट्र पर काम करने का बोझ काफी अधिक है। बहुपक्षवाद की प्रभावशीलता संयुक्त राष्ट्र की इन अपेक्षाओं को पूरा करने की क्षमता से परिभाषित होगी।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttarakhand Hits Century in Medals, National Games
काशीपुर: CM धामी ने सुनी दिव्य ज्योति
उत्तराखंड : आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम को
गृहमंत्री कल हल्द्वानी में डीजीपी ने सुरक्षा
वनाग्नि की चुनौतियों से समाधान के लिए
38th National Games : इतिहास में स्वर्णिम
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3402 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1054 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1005 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(892 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(868 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(810 Views )