» प्रमुख समाचार
मध्य प्रदेश में 17 धार्मिक स्थलों पर सरकार ने शराबबंदी का लिया फैसला
Go Back | Yugvarta , Jan 24, 2025 05:53 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Bhopal : 
मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को 17 धार्मिक क्षेत्रों में शराबबंदी का फैसला लिया गया है। इसके अलावा मंत्रियों को अपने विभाग में तबादले करने का अधिकार भी दिया गया है।

राज्य सरकार धीरे-धीरे शराबबंदी की तरफ बढ़ रही है

महेश्वर में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार धीरे-धीरे शराबबंदी की तरफ बढ़ रही है और इसी के तहत राज्य के 17 स्थानों पर शराबबंदी का फैसला लिया गया है। जिन स्थानों पर शराबबंदी की गई है, उनमें एक नगर निगम क्षेत्र, छह नगर पालिका, छह नगर परिषद और छह ग्राम पंचायत क्षेत्र शामिल हैं।

इन जगहों पर की गई शराबबंदी

इनमें प्रमुख रूप से नगर निगम क्षेत्र उज्जैन शामिल है। नगर पालिका क्षेत्र दतिया, पन्ना, मंडला, मंदसौर, मैहर, नगर परिषद क्षेत्र ओंकारेश्वर, महेश्वर ओरछा, चित्रकूट, अमरकंटक में भी शराबबंदी की गई है। बताया गया है कि जिन क्षेत्रों में शराबबंदी की गई है, उन क्षेत्रों की शराब दुकानों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित भी नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि विशेष परिस्थितियों में मंत्रियों को अपने विभाग में तबादले करने का अधिकार दिया गया है। आने वाले समय में विधिवत तौर पर तबादला नीति आएगी।

नर्मदा नदी के तट पर विशेष पूजा-अर्चना और आरती की

कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के सभी मंत्रियों ने नर्मदा नदी के तट पर विशेष पूजा-अर्चना और आरती की।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
काशीपुर: CM धामी ने सुनी दिव्य ज्योति
उत्तराखंड : आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम को
गृहमंत्री कल हल्द्वानी में डीजीपी ने सुरक्षा
वनाग्नि की चुनौतियों से समाधान के लिए
38th National Games : इतिहास में स्वर्णिम
38वें राष्ट्रीय खेल : पदक विजेताओं को
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3401 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1054 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1005 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(892 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(868 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(810 Views )