» उत्तर प्रदेश
ओवैसी की बात का समर्थन करते हुए बोले राजा भैया ;आधे हिंदू तो एक झटके में ही खत्म हो जाएंगे
Go Back | Yugvarta , Jan 18, 2025 03:23 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Prayagraj : 
राजा भैया ने कहा, 'यह बात सत्य है कि शास्त्रों से रक्षा नहीं हो सकती। संस्कृतियों की रक्षा के लिए शस्त्र जरूरी हैं। तक्षशिला खत्म नहीं होता। एक लुटेरे ने नालंदा को आग के हवाले कर दिया।


हैदराबाद के एक नेता ने कहा कि पुलिस हटा दो तो 15 मिनट में पता चल जाएगा। ऐसा नहीं लगता कि यदि हम गंभीरता से सोचें तो काफी हद तक उसकी बात सही है। यदि ऐसा हो जाए तो लगभग आधा हिंदू एक झटके में साफ हो जाएगा। आखिर हमारे पास है क्या? ना तो हम वंश वृद्धि कर रहे हैं और ना शस्त्र संचय कर रहे हैं। कुंडा के विधायक राजा भैया ने महाकुंभ में यह बात कही। उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित प्रोग्राम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हिंदू समाज को बहुत सी बुराइयां खत्म करनी होंगी। इसके अलावा अपने अस्तित्व के लिए भी प्रयास करने होंगे।


राजा भैया ने कहा, 'यह बात सत्य है कि शास्त्रों से रक्षा नहीं हो सकती। संस्कृतियों की रक्षा के लिए शस्त्र जरूरी हैं। तक्षशिला खत्म नहीं होता। एक लुटेरे ने नालंदा को आग के हवाले कर दिया। महीनों तक वहां पुस्तकें जलती रहीं। हमारे प्रभु ने जब-जब अवतार लिया तो उन्होंने अस्त्र धारण किए। भगवान राम को जब वनवास हुआ तो वह सब कुछ छोड़ गए, लेकिन अपने अस्त्र साथ लेकर गए। हम मां की उपासना करते हैं तो वह भी शस्त्र सज्जित रहते हैं। हनुमान जी के हाथ से गदा नहीं छूटी और शिवजी के हाथ में त्रिशूल हमेशा रहता है। शास्त्र यह कहते हैं कि कब किसका प्रय़ोग करें, लेकिन वे यह नहीं कहते कि शस्त्र छोड़ दें।' लेकिन सोचने की बात है कि हिंदू कर क्या रहे हैं। वे ना वंश बढ़ा रहे हैं और ना शस्त्र उनके पास हैं।


महाकुंभ में राजा भैया ने कहा, 'यह बात सही है कि सनातन से पहले कुछ नहीं था। जो भी धर्म और पंथ आए, वह सनातन के बाद आए थे। सनातन की ऐसा धर्म है कि इसमें देवताओं ने अवतार लिए। उन्होंने कहा कि कुंभ में सनातन के ध्वजवाहक आते हैं। अब राजतंत्र नहीं है, लेकिन जब ऐसी व्यवस्था थी तो सभी राजाओं के मातहत आते थे। यहां वे अपनी समस्याओं के बारे में बात करते थे और संतों से मार्गदर्शन लेकर अपने राज्यों में कल्याणकारी योजनाएं लाते थे। यही कुंभ का असली अमृत हुआ करता था।' इस दौरान उन्होंने महाराज शिवाजी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में बहुत लोग अपने साम्राज्य को बचाने और स्थापित करने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन महाराज शिवाजी ऐसे थे, जिन्होंने हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना की। उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
“Hindus Can Never Be Terrorists”: Amit Shah
विधायकों की उठाई समस्याओं को गंभीरता से
सूबे में शीघ्र होगा राज्य विद्यालय मानक
"नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान" : मुख्यमंत्री पुष्कर
आगामी कुम्भ मेला 2027 को लेकर मुख्य
उत्तराखंड: पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी, हर
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1181 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(546 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(538 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(532 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(454 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(451 Views )