» मुख्यमंत्री सूचना यू पी
महाकुम्भ के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को न हो असुविधाः सीएम योगी
Go Back | Yugvarta , Jan 04, 2025 08:28 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Ayodhya : 
अयोध्या, 4 जनवरीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के सभागार में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ-2025 के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, क्लाइड मैनेजमेंट, आश्रय स्थल आदि को लेकर जानकारी हासिल की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ-2025 में 40-45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसमें से अधिकांश श्रद्धालु अयोध्या भी आएंगे। यहां श्रद्धालु रामलला, हनुमानगढ़ी, सूर्यकुंड समेत अनेक मंदिरों व स्थलों पर दर्शन करेंगे। स्थानीय प्रशासन दर्शनार्थियों की सुरक्षा, क्लाउड मैनेजमेंट, दर्शन-पूजन, आश्रय स्थल आदि को लेकर सारी तैयारी पूर्ण कर ले। ठंड के मौसम में किसी भी श्रद्धालु को यहां परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता पर जोर दिया। साथ ही कहा कि यहां अलाव आदि की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने महाकुम्भ-2025 के संबंध में अयोध्या में होने वाली तैयारियों को लेकर प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में स्थानीय प्रशासन, पुलिस व जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Nainital News : नैनीताल में पार्किंग के
उत्तराखण्ड कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण
Uttar Pradesh leads the nation in afforestation
Kanpur : पीएम मोदी के दौरे को
इंटरनेशनल फिल्म सिटी में बनने वाले फिल्म
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने लगाई दौड़,
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(306 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(298 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(289 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(284 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(254 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(245 Views )