» प्रमुख समाचार
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : पीएम मोदी ने उत्तराखंड वासियों से की नौ अपील, वीडियो संदेश की प्रमुख बातें
Go Back | Yugvarta , Nov 09, 2024 12:12 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  पीएम मोदी ने उत्तराखंड के वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने स्थापना दिवस के अवसर पर वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड वासियों से नौ अपील की हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने उत्तराखंड सरकार की सराहना की है।


PM मोदी ने उत्तराखंड वासियों से की ये अपील
पीएम मोदी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
उत्तराखंड आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने देवभूमि वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान जारी किए गए अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन का भी जिक्र

किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रवासी उत्तराखंडी उत्तराखंड के विकास में अपना योगदान देंगे।

PM मोदी ने उत्तराखंड वासियों से की ये अपील
पीएम मोदी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 9 अपील की है। जिसमें से पीएम मोदी ने पांच अपील उत्तराखंड वासियों से की हैं जबकि 4 अपील यहां आने वाले पर्यटकों से की है।

1. पीएम बोले आपकी बोली भाषा काफी अहम है। उत्तराखंड के लोग अपने लोगों को अपनी बोली भाषा सिखाएं।
2. उत्तराखंड के लोग पर्यावरण प्रेमी है। यहां हर महिला मां नंदा का रूप है। प्रकृति के रक्षक के रूप में एक पेड़ माता के नाम को आगे बढ़ाना है।
3. उत्तराखंड में धारों की पूजा होती है। पानी की पूजा करें और नदी व नौलों का संरक्षण करें।
4. अपनी जड़ों से जुड़े रहे अपने गांव जाएं और रिटायरमेंट के बाद अपने गांव जाएं।
5. गांव के पुराने घरों बचाएं। इन्हें भूले नहीं बल्कि होम स्टे बनाएं।
पीएम बोले पर्यटकों से आग्रह

6. उत्तराखंड आए स्वच्छता को सबसे ऊपर रखें।
7. वोकल फॉर लोकल – यात्रा के कुल खर्च में से 5 फीसदी स्थानीय उत्पाद पर खर्च करें।
8. पहाड़ पर जाएं तो नियमों का पालन करें।
9. धार्मिक स्थलों के रीति-रिवाजों का यात्रा से पहले पता करें इस से आपकी यात्रा और बेहतर होगी। उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाना है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Fake Lawyers and Cops Dupe Victims Outside
जीएसटी में रिकॉर्ड मजबूती: मई में संग्रह
भीख में जीता पाकिस्तान फैला रहा है
आईपीएल 2025: पहली बार चैंपियन बनेगी कोई
तेलंगाना स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और
Integral Humanism Embodies India’s Core Values, Not
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(318 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(316 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(311 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(307 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(297 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(275 Views )