» सम्पादकीय
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर भारत पर पड़ .सकते हैं सकारात्मक प्रभाव..
Go Back | Yugvarta , Nov 06, 2024 05:28 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image .LUCKNOW : 
डोनाल्ड ट्रंप की की जीत का भारत पर क्या असर आएगा आइये जानते है जीतने का क्या असर यह जल्दी देखने को मिलेगा डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हरा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे। अमेरिकी चुनाव भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस बार ट्रंप की जीत भारत के लिए कुछ फायदेमंद भी हो सकती है और कुछ नुकसानदायक भी।
भारतीय एक्सपोर्ट सेक्टर को महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है। चूंकि चीनी प्रोडक्ट पर हाई टैरिफ हैं। ये अमेरिकी मार्केट में ऑटो पार्ट्स, सौर उपकरण और रासायनिक उत्पादन जैसे क्षेत्रों में भारतीय निर्माताओं की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ा सकते हैं।
ट्रंप की जीवाश्म ईंधन नीतियों और चीनी की धीमी इकनॉमिक ग्रोथ के कारण ऊर्जा लागत कम हो सकती है। इससे एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसी जैसी भारतीय तेल कंपनियों और आईजीएल और एमजीएल जैसी गैस वितरण कंपनियों के लिए फायदा हो सकता है।
दुनिया के कई देशों में फैले तनाव को ट्रंप खत्म कर सकते हैं। ऐसे में सप्लाई चेन में सुधार होगा जिससे भारतीय व्यापार को मदद मिल सकती है। ट्रंप का जोर अमेरिका के औद्योगिक विकास पर होता है। ऐसे में दोनों देशों में काम करने वाली कंपनियों को लाभ हो सकता है। इनमें एबीबी, सीमेंस, कमिंस, हनीवेल, जीई टीएंडडी और हिताची एनर्जी शामिल हैं।
ट्रंप के नेतृत्व में कारोबारी माहौल में सुधार हो सकता है। इससे संभावित रूप से कॉर्पोरेट टैक्स में कमी आ सकती है। वहीं व्यापार-अनुकूल नीतियों के माध्यम से भारतीय शेयर मार्केट में भी तेजी आ सकती है।

चुनाव जीतने से पहले ट्रंप ने कहा कि भारत सबसे चार्जर
पीटीआई के अनुसार,डोनॉल्ट ट्रम्प ने कहा कि सबसे बड़ा चार्जर भारत है। उन्होंने भारत के साथ हार्ले डेविडसन के व्यापार अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि भारत एक बहुत बड़ा चार्जर है। भारत के साथ अमेरिका के बहुत अच्छे संबंध हैं। उनके भी थे। खास तौर पर मोदी के साथ।

ट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ
ट्रंप ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक महान नेता हैं। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है। ट्रंप ने एक बार फिर जोर देते हुए कहा कि वे शायद उतना ही शुल्क लेते हैं। ट्रंप ने याद दिलाया कि जब हार्ले डेविडसन ने भारत से संपर्क किया था, तो भारत ने उच्च टैरिफ से बचने के लिए कंपनी से वहां अपना प्लांट बनाने को कहा था। अब वे भारत के साथ अपना कारोबार करते हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड में विकास के नाम पर पर्यावरण
Modi’s Deep Dive with Lex Fridman: From
हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त
पाकिस्तान : बलूचिस्तान में सेना के काफिले
सीएम धामी ने स्वीकार किया प्रेमचंद अग्रवाल
Narendra Modi Podcast / मेरे जीवन को
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3429 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1082 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1040 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(925 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(899 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(841 Views )