» उत्तर प्रदेश
केंद्र सरकार ने यूपी में नल से जल पहुंचाने की मुहिम को सराहा
Go Back | Rupali Mukherjee , Jul 16, 2024 07:00 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  लखनऊ/नई दिल्ली, 15 जुलाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन की प्रगति की स्थिति पर केंद्र सरकार ने योगी सरकार की तारीफ की है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोमवार को नई दिल्ली में यूपी में जल जीवन मिशन की प्रगति का जायजा लिया।

यूपी ने किया शानदार काम
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने उत्तर प्रदेश की तारीफ करते हुए कहा कि हर घर में नल से पानी पहुंचाने की मुहिम को यूपी ने शानदार तरीके से अंजाम दिया है। अब बारी है लोगों को जागरूक करने की। ग्रामीणों को इस बात के

नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने उत्तर प्रदेश के जल जीवन मिशन की प्रगति का लिया जायजा

केंद्रीय मंत्री ने योगी सरकार और विभाग के अधिकारियों के कार्यों की तारीफ की

लिए जागरूक किया जाना चाहिए कि पानी की एक-एक
बूंद बेहद अनमोल है। इसका संरक्षण जरूरी है। उन्होंने यूपी को इसके लिए अलग से अभियान चलाने को कहा है।

योगी सरकार के प्रयास की तारीफ
योगी सरकार की तरफ से नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि कैसे तमाम चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए यूपी ने विंध्य और बुंदेलखंड के ज्यादातर परिवारों में पानी के कनेक्शन उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने पूर्वांचल, पश्चिम उत्तर प्रदेश और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी योजना की प्रगति का ब्योरा केंद्र सरकार के सामने रखा। केंद्रीय मंत्री ने इस पर यूपी की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा तक नहीं था कि बुंदेलखंड जैसे क्षेत्र की महिलाओं को पानी ढोने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम ऐसा करने में कामयाब रहे हैं।

2,23,86,760 परिवारों तक पहुंचा दिया टैप कनेक्शन
यूपी सरकार ने अपने प्रेजेंटेशन में बताया कि हर घर नल से जल योजना में सोमवार तक 2,23,86,760 (84.19%) ग्रामीण परिवारों तक टैप कनेक्शन पहुंचा दिया गया है। 13,43,20,560 ग्रामीणों को इस योजना का सीधा लाभ मिला है। साल 2019 से पहले 5,16,221 ग्रामीण परिवारों को ही नल से जल मिल रहा था।

बैठक में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री वी़ सोमन्ना, डॉ़ राजभूषण चौधरी, केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की सचिव विनी महाजन, यूपी सरकार के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

यह है बुंदेलखंड में प्रगति की स्थिति*
जिला प्रतिशत
महोबा 99.64
झांसी 98.92
ललितपुर 99.4
चित्रकूट 98.76
बांदा 99.01
जालौन 94.37
हमरीपुर 98.75

विंध्य क्षेत्र में प्रगति की स्थिति
जिला प्रतिशत
मिर्जापुर 97.43
सोनभद्र 77.11
  Rupali Mukherjee
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : सिद्ध बाबा प्रसादम आउटलेट का
विकसित कृषि के बिना विकसित भारत की
राज कपूर ....उनका सिनेमा आज भी जीवित (14
दुशांबे ग्लेशियर सम्मेलनः भारत ने जलवायु कार्रवाई
उत्तराखंड : धामी ने हरिद्वार में वात्सल्य
चारधाम यात्रा : एक महीने में श्री
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(317 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(315 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(304 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(303 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(296 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(274 Views )