» विदेश
बिम्सटेक सम्मेलन: भारत का ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पर जोर
Go Back | Yugvarta , Jul 12, 2024 06:49 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
नई दिल्ली। बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का यहां शुक्रवार को समापन हुआ, जिसमें भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के साथ ही सागर दृष्टिकोण पर फोकस किया।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 7 पड़ोसी देशों के संगठन बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संगठन भारत के लिए पड़ोसी प्रथम, एक्ट ईस्ट और सागर दृष्टिकोण को जोड़ने का एक जरिया है।
उन्होंने कहा इस साल 20 मई से बिम्सटेक चार्टर लागू हो गया है। वैश्विक और क्षेत्रीय विकास के लिए यह बेदह जरूरी है कि हम आपस में मिलकर चुनौतियों का सामना करें और समाधान खोजें। हमारे सामने क्षमता निर्माण और आर्थिक सहयोग जैसे दीर्घकालिक लक्ष्य हैं, जिन्हें काफी अहमियत मिली है।
बिम्सटेक विदेश मंत्रियों के रिट्रीट में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने भी हिस्सा लिया। वहीं विदेश मंत्री जयशंकर ने सम्मेलन से इतर बिम्सटेक सदस्यों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की और भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।
सम्मेलन का समापन शुक्रवार को विदेशी प्रतिनिधियों की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ हुआ। बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों से मिलने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा बिम्सटेक विदेश मंत्रियों से मिलकर खुशी हुई। कनेक्टिविटी, ऊर्जा, व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान, सुरक्षा और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।
बिम्सटेक में भारत, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश और थाईलैंड शामिल हैं। इसका उद्देश्य बंगाल की खाड़ी से सटे देशों में तीव्र आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देने और साझा हितों के मुद्दों पर समन्वय स्थापित करने के लिए सकारात्मक वातावरण बनाना है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
CM धामी ने किया उत्तराखंड दौरे पर
Aishwarya Rai Dances to Kajra Re: मुंबई
कर्नल कुरैशी पर विवादित बयान : सुप्रीम
उत्तराखंड पहुंचे वित्त आयोग अध्यक्ष, मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड : कल सीएम धामी की अध्यक्षता
उत्तराखंड : केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय ने किया
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(279 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(272 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(267 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(249 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(235 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(226 Views )