» science
नासा करेगा मिशन लॉन्च, तीसरी बार अंतरिक्ष में उड़ान भरेंगी सुनीता विलियम्स
Go Back | Yugvarta , May 07, 2024 10:12 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
नई दिल्ली , भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह मंगलवार को बुच विल्मोर के साथ नए अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर से उड़ान भरेंगी।

यह उड़ान यूनाइटेड लॉन्च अलायंस एटलस वी रॉकेट से 7 मई को सुबह 8.04 बजे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस कॉम्प्लेक्स -41 से लॉन्च की जाएगी।

59 वर्षीय विलियम्स नए ह्यूमन-रेटेड अंतरिक्ष यान के पहले मिशन पर उड़ान भरने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रचने के लिए तैयार हैं।

सुनीता तीसरी बार अंतरिक्ष में उड़ान भरने जा रही हैं। पहली बार उन्‍होंने 2006 में और दूसरी 2012 में उड़ान भरी थी।

नासा के अनुसार, "सुनीता ने अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं।"

उन्होंने एनडीटीवी से कहा, "जब मैं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच जाउंगी, तो यह घर वापस जाने जैसा होगा।"

सुनीता ने समुद्र के प्रति अपने प्यार के लिए सीएसटी-100 स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान का नाम "कैलिप्सो" रखा है।

नासा ने एक्‍स डॉट कॉम पर एक पोस्‍ट में कहा, "यह प्रसिद्ध खोजकर्ता जैक्स कॉस्ट्यू के जहाज के संदर्भ में भी है, जिन्होंने इसी नाम के अपने जहाज पर दुनिया भर में यात्रा की थी।"

इस बीच नासा ने प्रक्षेपण के लिए लॉन्च पैड पर अनुकूल मौसम की स्थिति की लगभग 95 प्रतिशत संभावना की भविष्यवाणी की है।

क्रू फ्लाइट टेस्ट (सीएफटी) नामक मिशन लगभग 10 दिनों तक चलेगा और स्टारलाइनर प्रणाली की एंड-टू-एंड क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा।

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कल, बुच विल्मोर और सुनीता सितारों की ओर प्रस्थान करेंगे।"
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड में विकास के नाम पर पर्यावरण
Modi’s Deep Dive with Lex Fridman: From
हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त
पाकिस्तान : बलूचिस्तान में सेना के काफिले
सीएम धामी ने स्वीकार किया प्रेमचंद अग्रवाल
Narendra Modi Podcast / मेरे जीवन को
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3429 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1082 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1040 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(925 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(899 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(841 Views )