» लोक सभा चुनाव 2024
भाजपा ने अच्छे दिन का जो वादा किया, वो दिखते नहीं : मायावती
Go Back | Yugvarta , May 04, 2024 09:20 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
आगरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि यह चुनाव फेयर हुआ और ईवीएम ठीक रही तो इनकी कोई गारंटी, जुमलेबाजी काम नहीं आएगी। भाजपा ने अच्छे दिन का जो वादा किया, वो दिखते नहीं। बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को आगरा में जनसभा को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र की सत्ता में आसानी से वापस आने वाली नहीं। बस शर्त रहे कि ये चुनाव फ्री और फेयर हो। वोटिंग मशीन में कोई गड़बड़ी नहीं की जाती है तो इनकी कोई जुमलेबाजी काम नहीं आएगी। जनता समझ चुकी है कि इन्होंने प्रलोभन भरे वादे किए हैं।

मायावती ने कहा कि जो गरीब लोग हैं, जिन्हें भाजपा ने थोड़ा राशन दिया है। ये लोग अपने कंधे पर थैला लादकर घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि जो फ्री राशन लिया, उसका कर्ज वोट देकर देना होगा।

उन्होंने कहा कि ये राशन नरेंद्र मोदी ने फ्री नहीं दिया है। जो पैसा आप लोग टैक्स के रूप में देते हैं, उसी का ये राशन देते हैं। इसमें भाजपा का कोई एहसान नहीं है। आप लोगों को ये नहीं सोचना कि हमने इनका नमक खाया। इनके बहकावे में आप लोगों को कतई नहीं आना।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जब सपा सरकार थी, तब एससी-एसटी के लिए प्रमोशन में आरक्षण को खत्म कर दिया था। हमारी पार्टी ने संसद में मुद्दा उठाया तो सपा ने विरोध किया। कांग्रेस और भाजपा ने संसद में बिल फाड़ दिया। ये बिल पास नहीं होने दिया। आरक्षण को लेकर जो बातें कर रहे हैं, ये दोनों ही विरोधी हैं। दोनों ही आरक्षण प्राइवेट सेक्टर में नहीं ला रहे, क्योंकि इनके पूंजीवादी दोस्त हैं।

मायावती ने कहा कि हम अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। आगरा से हमने जाटव समाज की महिला को उतारा है। हाथरस से अनुसूचित समाज के साथी को मैदान में उतारा है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand: हरेला पर्व पर राज्यभर में वृहद
योगी सरकार के संकल्प का साक्षात् रूप
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सीएम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(936 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(489 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(457 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(409 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(405 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(397 Views )