» राज्य » उत्तराखंड
5 से 9 जनवरी देहरादून के परेड मैदान में CM धामी करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ
Go Back | Yugvarta , Jan 04, 2024 07:46 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image देहरादून :  5 से 9 जनवरी तक देहरादून के परेड मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह युवा महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर फोटो गैलरी एवं विभिन्न स्टॉलों का भी भ्रमण करेंगे। युवा महोत्सव के प्रत्येक दिवस पर विभिन्न आयोजन होंगे।

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परेड मैदान के खेल परिसर में स्टार्ट-अप, युवा समूहों, स्वयं सहायता समूहों, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल एवं अग्रोप्रोड्क्ट आदि के 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय परंपरागत एवं

5 से 9 जनवरी तक देहरादून के परेड मैदान में होगा आयोजन

कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक दिवस पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

फ्यूज़न फूड पर आधारित 25 फूड फेस्टिवल के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोक गायकों की प्रस्तुति के साथ अलग-अलग दिवसों पर यूथ एज जॉब क्रिएटर्स विषय पर विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा युवाओं के साथ परिचर्चा की जाएगी।
खेल मंत्री ने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर देहरादून में राष्ट्रीय युवा दिवस का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री ही करेंगे। इस दिन उनके हाथों विवेकानंद यूथ अवार्ड का भी वितरण किया जाएगा। इसके अलावा 12 से 16 जनवरी तक नासिक महाराष्ट्र में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में युवा महोत्सव के विजेता उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने
उत्तराखंड के 27 पारंपरिक उत्पादों को मिल
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह
धामी ने दिए मुख्य सचिव को निर्देश
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 10वीं
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख बने
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(296 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(293 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(286 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(283 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(252 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(244 Views )